नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 31 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। इस सूची में दो मौजूदा सांसदों को भी विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया है ।


बरनाला और फगवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे दोनों सांसद
संगरूर से सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर को बरनाला और डॉ. राज कुमार चब्बेवाल को फगवाड़ा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। दोनों सांसद अब लोकसभा के बजाय विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरेंगे।
सात नेताओं को नहीं मिला टिकट
दूसरी सूची में कई मौजूदा मंत्रियों और विधायकों को जगह नहीं मिली है, इनमें मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, विधायक अनमोल गगन मान, कुंवर विजय प्रताप, लालजीत भुल्लर, रमन अरोड़ा, कुलवंत बाजीगर और चरणजीत सिंह के नाम शामिल हैं । पार्टी ने इन नेताओं की जगह दूसरे उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है।
अब तक 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित
AAP ने इससे पहले 31 अक्टूबर को 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी । उस सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत सभी घोषित उम्मीदवार मौजूदा विधायक थे। अब दूसरी सूची के 31 नामों को मिलाकर पार्टी पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 71 पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है दूसरी सूची के साथ पार्टी ने चुनावी तैयारी को आगे बढ़ाया है। दो सांसदों को विधानसभा का टिकट देना और कई मौजूदा नेताओं को बाहर रखना इस सूची के बड़े फैसलों में शामिल है।