Breaking News
  • भारत-आयरलैंड टी-20 सीरीज, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते वैभव सूर्यवंशी
  • यूपी के कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराने के बाद आग लग गई, हादसे में 5 कर्मचारी झुलस गए
  • लखनऊ में 2 दिन में 126 प्रतिष्ठान सील:दूसरे दिन भूमि IAS, विद्या कोचिंग समेत 55 पर कार्रवाई
  • वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत: 4300 से ज्यादा घायल; सरकार बोली- 39,000 लोग लापता
  • रतलाम में हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; दो लोगों की मौत; 15 झुलसे
  • EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

होम > देश

Pune Ketan Murder Case Update

पुणे केतन मर्डर केस में नया मोड़, पिता बोले- सिया को विग की जानकारी थी, हत्या की वजह पर सवाल

पुणे केतन मर्डर केस में नया खुलासा सामने आया है। परिवार ने विग विवाद को खारिज किया। कहा सिया को पहले से जानकारी थी। वहीं, पुलिस जांच में सिया और चेतन पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप सामने आए हैं।


पुणे केतन मर्डर केस में नया मोड़ पिता बोले- सिया को विग की जानकारी थी हत्या की वजह पर सवाल

Pune Ketan Murder Update |

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है। वैसे-वैसे नए दावे और विरोधाभासी बयान सामने आ रहे हैं। एक ओर परिवार हत्या की वजह पर सवाल उठा रहा है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस जांच में साजिश और पूर्व योजना के संकेत मिल रहे हैं। इस मामले में मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी पर केतन को लोहगढ़ किले में खाई से धक्का देकर हत्या करने का आरोप है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं।

विग विवाद और परिवार का बयान

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने हत्या की वजह के तौर पर सामने आए विग विवाद को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि सिया और उसके परिवार को पहले से पता था कि केतन हेयर विग का इस्तेमाल करता था। ऐसे में इसे हत्या का कारण नहीं माना जा सकता। उनका कहना है कि किसी व्यक्तिगत पसंद को हत्या जैसी गंभीर घटना से जोड़ना उचित नहीं है। परिवार का दावा है कि रिश्ता सामान्य तरीके से आगे बढ़ रहा था और किसी बड़े विवाद के संकेत पहले नहीं मिले थे।

पुलिस जांच में साजिश की कहानी

पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में यह बात सामने आई है कि सिया इस रिश्ते से खुश नहीं थी और इसी वजह से तनाव बढ़ रहा था। पूछताछ में सिया ने दावा किया कि उसने केतन को शादी से मना किया था, लेकिन वह रिश्ता खत्म करने को तैयार नहीं था। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों ने मिलकर घटना से पहले लोहगढ़ किले पर योजना बनाई थी और संभावित तरीके से हत्या को अंजाम देने की कोशिश की गई।

लोहगढ़ किला और घटना का पूरा घटनाक्रम

केतन और सिया 18 जून को लोहगढ़ किले घूमने गए थे, जहां कथित तौर पर उसे खाई में धक्का देकर मार दिया गया। इससे पहले 17 जून को सिया और चेतन एक कैफे में मिले थे, जहां कथित रूप से योजना बनाई गई थी। पुलिस सूत्रों का यह भी दावा है कि इससे पहले भी हत्या की कोशिश की गई थी, जो सफल नहीं हो सकी थी। बाद में एक वैकल्पिक योजना भी तैयार किए जाने की बात सामने आई है।

दोनों आरोपियों के परस्पर आरोप

पुलिस हिरासत में सिया और चेतन एक-दूसरे पर हत्या की साजिश का आरोप लगा रहे हैं और खुद को मास्टरमाइंड से अलग बता रहे हैं। पूछताछ में दोनों के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। इसके चलते पुलिस की जांच और जटिल हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। इस बीच परिवार और जांच एजेंसियों के बयान इस केस को और रहस्यमय बना रहे हैं।

Related to this topic: