Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

"आतंकवादियों के जरिये प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगी, हम घर में घुसकर मारेंगे" - भोपाल में बोले पीएम

"आतंकवादियों के जरिये प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगी, हम घर में घुसकर मारेंगे" - भोपाल में बोले पीएम

"आतंकवादियों के जरिये प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगी हम घर में घुसकर मारेंगे" - भोपाल में बोले पीएम

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर देश को विकास, वीरता और विरासत का त्रिवेणी संदेश दिया। उन्होंने जहां अहिल्याबाई होल्कर को भारत की सांस्कृतिक धरोहर की संरक्षक बताया, वहीं आतंकवाद पर सख्त रुख दिखाते हुए पाकिस्तान को सीधे शब्दों में चेतावनी दी।

देवी अहिल्याबाई को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि देते हुए की। उन्होंने कहा,

"लोकमाता अहिल्याबाई का नाम सुनते ही मन में श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है। वे भारत की संस्कृति की महान संरक्षक थीं। जब देश के मंदिरों और तीर्थ स्थलों पर हमले हो रहे थे, तब उन्होंने पुनर्निर्माण का संकल्प लिया और उसे साकार किया।"

ऑपरेशन सिंदूर: आतंक के खिलाफ भारत की निर्णायक कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने देश की सुरक्षा को लेकर दो टूक कहा,

"आतंकियों ने जब नारी शक्ति को चुनौती दी, तो वही शक्ति उनके लिए काल बन गई। ऑपरेशन सिंदूर भारत के इतिहास में सबसे बड़ी और सफल सैन्य कार्रवाई है। हमारी सेना ने दुश्मनों के घर में घुसकर आतंक के अड्डों को तबाह किया है। गोली का जवाब अब गोले से मिलेगा। सिंदूर अब भारत के शौर्य का प्रतीक बन गया है।"

इंदौर मेट्रो और सतना-दतिया एयरपोर्ट की सौगात

देवी अहिल्याबाई की जयंती पर प्रधानमंत्री ने इंदौर मेट्रो और सतना-दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण किया। उन्होंने कहा,

"ये परियोजनाएं मध्यप्रदेश में न केवल सुविधाएं बढ़ाएंगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगी। इंदौर की मेट्रो व्यवस्था आधुनिक भारत की तस्वीर को और संवारने वाली है।"

महिलाओं से संवाद और सम्मान

कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री मोदी खुली जीप में पहुंचे, और महिलाओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। उन्होंने वहां लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और महिला बुनकरों तथा ड्रोन दीदी से संवाद कर उनके नवाचार की सराहना की।