Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

प्रधानमंत्री मोदी को मिला त्रिनिदाद - टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बोले - भारत के लिए साझा

प्रधानमंत्री मोदी को मिला त्रिनिदाद - टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बोले - भारत के लिए साझा गौरव

PM मोदी को मिला त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च सम्मान, बोले- यह 140 करोड़ भारतीयों का साझा गौरव है

प्रधानमंत्री मोदी को मिला त्रिनिदाद - टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान बोले - भारत के लिए साझा गौरव

PM Modi Trinidad And Tobago Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्रिनिदाद - टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके वैश्विक नेतृत्व, भारतीय प्रवासी समुदाय से जुड़ाव और कोविड-19 के समय किए गए मानवीय प्रयासों के लिए दिया गया है। यह पीएम मोदी का 25वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है।

सम्मान पाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों की ओर से साझा गौरव के रूप में स्वीकार करता हूं।” उन्होंने त्रिनिदाद की सरकार और जनता का आभार जताया।

साझा संस्कृति और मजबूत रिश्तों पर दिया जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि त्रिनिदाद और टोबैगो भारत का करीबी मित्र देश है। हमारे रिश्ते न केवल सांस्कृतिक है बल्कि उनमें क्रिकेट का रोमांच और त्रिनिदाद पीपर का तड़का भी शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि 180 साल पहले जो भारतीय वहां पहुंचे थे, उन्होंने मित्रता और संस्कृति की नींव रखी थी।

मजबूत देश के लिए 6 चीजों की जरूरत


पीएम मोदी ने संत तिरुवल्लुवर का जिक्र करते हुए कहा कि एक मजबूत देश के पास 6 जरूरी चीजें होनी चाहिए, वर सेना, देशभक्त नागरिक, संसाधन, अच्छे जनप्रतिनिधि, मजबूत डिफेंस और ऐसे मित्र देश जो हमेशा साथ खड़े रहें।

पहली बार किसी विदेशी नेता को सम्मान


यह सम्मान पहली बार किसी विदेशी नेता को दिया गया है। इससे दोनों देशों के बीच रिश्तों की गहराई का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह पीएम मोदी की त्रिनिदाद और टोबैगो की पहली यात्रा है और किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 1999 के बाद पहली द्विपक्षीय यात्रा भी।

पीएम मोदी इस समय पांच देशों के दौरे पर है, और त्रिनिदाद और टोबैगो उनका दूसरा पड़ाव है। उनकी इस यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है।