Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

प्रवेश शर्मा, मनजिंदर सिरसा, कपिल मिश्रा ... दिल्ली सीएम के साथ शपथ लेंगे ये 6 मंत्री

प्रवेश शर्मा, मनजिंदर सिरसा, कपिल मिश्रा ... दिल्ली सीएम के साथ शपथ लेंगे ये 6 मंत्री

प्रवेश शर्मा मनजिंदर सिरसा कपिल मिश्रा  दिल्ली सीएम के साथ शपथ लेंगे ये 6 मंत्री

Delhi CM Oath Ceremony : दिल्ली। दिल्ली में आगामी मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने के साथ ही भाजपा ने अपनी टीम को भी आकार देना शुरू कर दिया है। पार्टी ने छह मंत्रियों के नाम तय कर लिए हैं, जिनका आज रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ शपथ ग्रहण होने वाला है। पार्टी ने मंत्रिमंडल गठन में विभिन्न सामाजिक वर्गों और जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए चुनाव किया है, जिससे सभी वर्गों का संतुलन बना रहे।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा आलाकमान ने सीएम के चयन के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम भी तय कर लिए हैं। मंत्रिमंडल में महिला और वैश्य समाज के प्रतिनिधित्व को विशेष महत्व दिया गया है। इसके अलावा, पार्टी ने पूर्वांचल, पंजाबी, ब्राह्मण और दलित समुदायों के चेहरे भी मंत्रिमंडल में शामिल किए हैं, ताकि सभी वर्गों को सही प्रतिनिधित्व मिल सके।

भाजपा के मंत्रिमंडल में कई बड़े नाम शामिल होने जा रहे हैं। जिनमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्रराज और पंकज सिंह के नाम मुख्य रूप से चर्चा में हैं। इन नेताओं को पार्टी द्वारा सूचना भी दी जा चुकी है, हालांकि मंत्री बनने वालों के नाम की औपचारिक घोषणा शपथ ग्रहण समारोह से पहले की जाएगी।

भा.ज.पा. ने यह सुनिश्चित किया है कि मंत्रिमंडल गठन में सामाजिक समीकरणों के साथ-साथ दावेदारों की छवि और संगठन के प्रति समर्पण को भी ध्यान में रखा जाए। पार्टी के सूत्रों के अनुसार, संगठन से जुड़े और भाजपा के प्रति निष्ठावान नेताओं को प्रमुखता दी जाएगी, और बाहरी नेताओं को उतनी तरजीह नहीं मिलेगी।

दिल्ली विधानसभा में भाजपा ने 48 सीटें जीतकर सरकार बनाई है, ऐसे में यह ध्यान में रखते हुए, पार्टी आलाकमान ने ऐसे नेताओं को आगे बढ़ाया है जिनकी छवि पार्टी के संगठन को मजबूती दे सकती है।

इन सब तैयारियों के बीच दिल्ली में होने वाला शपथ ग्रहण समारोह भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है, जहां पार्टी के सामूहिक नेतृत्व और सामाजिक समीकरणों को लेकर राजनीतिक संदेश भी जाएगा।


Related to this topic: