Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

बांग्लादेश से 2009 में आए प्रमथ रंजन को मिली भारतीय नागरिकता

बांग्लादेश से 2009 में आए प्रमथ रंजन को मिली भारतीय नागरिकता

बांग्लादेश से 2009 में आए प्रमथ रंजन को मिली भारतीय नागरिकता

नईदिल्ली/वेब डेस्क। पश्चिम बंगाल में बागदा के हेलेंचा बैंचीडांगा इलाके में रह रहे बांग्लादेश के पूर्व डाककर्मी प्रमथ रंजन विश्वास ने भारतीय नागरिकता प्राप्त कर ली है। सितंबर, 2025 में नागरिकता का प्रमाणपत्र हाथ में पाकर वे भावुक हो गए और बोले “अब कोई मुझे भारत से बाहर नहीं निकाल पाएगा। मैं भारतीय नागरिक हूं, भारत सरकार ने मुझे मान्यता दी है।”

प्रमथ रंजन विश्वास मूल रूप से बांग्लादेश के निवासी थे और पेशे से डाककर्मी रहे हैं। वर्ष 2009 में वे भारत आकर स्थायी रूप से उत्तर 24 परगना में बस गए। एक दशक से भी अधिक समय तक रहने के बावजूद उन्हें औपचारिक नागरिकता नहीं मिल पाई थी। इस कारण वे हमेशा असुरक्षा और अनिश्चितता में रहते थे।

वर्ष 2019 में संसद में पारित नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई। कानून लागू होने के बाद से ही वे नागरिकता आवेदन करने की योजना बना रहे थे। अंततः अप्रैल 2025 में उन्होंने औपचारिक रूप से आवेदन किया। कागज़ात जमा करने से लेकर पुलिस जांच और स्थानीय सत्यापन तक - सभी प्रक्रिया व नियमों के अनुसार पूरी हुई। सरकार ने उनके आवेदन को मंजूरी दी और हाल ही में प्रशासन की ओर से उन्हें नागरिकता प्रमाणपत्र सौंपा गया।

वहीं, मतुआ समाज के लिए यह विशेष रूप से सकारात्मक संकेत है। लंबे समय से यह समुदाय नागरिकता की मांग करता रहा है। अब प्रमथ रंजन विश्वास के उदाहरण से यह स्पष्ट हो गया है कि सीएए के तहत नागरिकता प्राप्त करना न केवल संभव है बल्कि अपेक्षाकृत सरल प्रक्रिया भी है।

Related to this topic: