Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के लगे पोस्टर, जानकारी देने वाले को मिलेंगे 20 लाख रुपए

पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के लगे पोस्टर, जानकारी देने वाले को मिलेंगे 20 लाख रुपए

पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के लगे पोस्टर जानकारी देने वाले को मिलेंगे 20 लाख रुपए

Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर। पहलगाम आतंकी हमले में शामिल पाकिस्तान से आए आतंकियों की खोजबीन जांच एजेंसियों ने तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि, आतंकी अभी भी जम्मू - कश्मीर में ही कहीं छिपे हो सकते हैं। इन्हें पकड़ने के लिए शोपियां जिले के विभिन्न इलाकों में पोस्टर लगे हैं। पोस्टर में पहलगाम आतंकी हमले में शामिल लोगों के बारे में सूचना देने वाले को 20 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

22 अप्रैल को जम्मू - कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया था। आतंकियों ने लोगों से उनका धर्म पूछकर गोली मारी थी। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोंर दिया था। मुंबई 26/11 हमले के बाद यह नागरिकों पर किया गया सबसे बड़ा हमला था। इस हमले के बाद भारत ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिन्दूर चलाया जो अब भी जारी है।

पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकी पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर भारत में घुसे थे। हमले की जिम्मेदारी टेरर रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली थी। इसका संबंध पाकिस्तान के लश्करे-तैय्यबा से है। बीते कई सालों से जम्मू - कश्मीर में हुए आतंकी हमलों के पीछे इसी टेरर रेजिस्टेंस फ्रंट का हाथ है।

बता दें कि, पहलगाम आतंकी हमले की जांच एनआईए ने अपने हाथों में ली है। कई दिनों से इस मामले की जांच की जा रही है। आतंकी हमले के बाद रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए। अब एजेंसियों ने इन आतंकियों का पता बताने वालों के लिए इनाम की घोषणा की है तो उम्मीद की जा रही है कि, जल्द ही ये आतंकी जांच एजेंसियों के हाथ लगेंगे।

Related to this topic: