Breaking News
  • देश में आज कई जगह मनाई जा रही रामनवमी, शेयर बजार भी रहेगा बंद
  • अक्षरधाम मंदिर में 108 फीट ऊंची नीलकंठ वर्णी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
  • पीएम मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रंप छूटे पीछे
  • भारत के लिए ईरान ने खोला होर्मुज, निर्बाध आ जा सकेंगे जहाज
  • आंध्र प्रदेश में बड़ी दुर्घटना: लॉरी से टकराई बस, आग में जिंदा जले आठ लोग
  • 48 साल बाद जगन्नाथ मंदिर के रत्नों की गिनती शुरू: जेमोलॉजिस्ट, बैंक अफसर मौजूद रहे
  • केंद्र से UDAN 2.0 योजना को मंजूरी, 100 एयरपोर्ट बनेंगे
  • 28 मार्च से IPL का सबसे बड़ा सीजन: 84 मैच खेले जाएंगे, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी

होम > देश

PNG Offer for LPG Users

LPG छोड़ने और PNG अपनाने के लिए 'धुरंधर'ऑफर, 500 रुपये की फ्री गैस और सिक्योरिटी फीस माफ

सरकार ने PNG कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा ऑफर दिया, LPG छोड़ने पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्योरिटी फीस माफ, तीन महीने में स्विच का निर्देश।


lpg छोड़ने और png अपनाने के लिए धुरंधरऑफर 500 रुपये की फ्री गैस और सिक्योरिटी फीस माफ

LPG Connection To PNG Connection |

नई दिल्ली। रसोई गैस के बढ़ते खर्च के बीच अब सरकार ने एक नया रास्ता सुझाया है। एलपीजी सिलेंडर के झंझट से छुटकारा दिलाने के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है, और इसके लिए ग्राहकों को आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। नई दिल्ली से आई जानकारी के मुताबिक, पीएनजी कनेक्शन लेने वालों को अब सीधे फायदे मिलने वाले हैं। इससे लाखों उपभोक्ताओं की रसोई की लागत पर असर पड़ सकता है।

PNG कनेक्शन पर मिल रहे खास ऑफर

सरकार और गैस कंपनियों की तरफ से PNG अपनाने वालों को 500 रुपये तक की फ्री गैस देने की बात कही गई है। इसके अलावा कनेक्शन लेते समय लगने वाली सिक्योरिटी फीस भी माफ की जा रही है, जो आमतौर पर उपभोक्ताओं के लिए एक शुरुआती खर्च होता है। यह कदम खासतौर पर उन इलाकों के लिए है जहां पाइपलाइन के जरिए गैस सप्लाई पहले से मौजूद है, लेकिन लोग अभी भी एलपीजी सिलेंडर पर निर्भर हैं।

तीन महीने में करना होगा स्विच

पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देश के मुताबिक, जिन इलाकों में पीएनजी सुविधा उपलब्ध है वहां रहने वाले एलपीजी उपभोक्ताओं को तीन महीने के भीतर पीएनजी कनेक्शन लेना होगा। इसके लिए रजिस्टर्ड डाक के जरिए सूचना भेजने की तैयारी की जा रही है। बताया गया है कि आवेदन करने के बाद कंपनियों को तीन दिन के अंदर कनेक्शन देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रक्रिया लंबी न खिंचे।

दो कनेक्शन वालों पर खास फोकस

सरकार का खास जोर उन उपभोक्ताओं पर है जिनके पास पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन मौजूद हैं। ऐसे लोगों को तुरंत एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने के लिए कहा गया है। यह कदम गैस वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने और सप्लाई पर दबाव कम करने के मकसद से उठाया गया है, ताकि संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल हो सके।

मिडिल ईस्ट हालात का असर

सरकार के अधिकारियों के अनुसार, मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और गैस सप्लाई पर उसके असर को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। कोशिश है कि आयात पर निर्भरता कम हो और घरेलू गैस नेटवर्क को मजबूत किया जाए।

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि गैस कंपनियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि पीएनजी कनेक्शन की प्रक्रिया को तेज और आसान बनाया जाए, वहीं सोसायटी या कॉलोनी स्तर पर आने वाली एनओसी की दिक्कतों को भी तुरंत सुलझाया जाए।

Related to this topic: