Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

बिहार को मिली 7200 करोड़ की योजनाओं की सौगात…

बिहार को मिली 7200 करोड़ की योजनाओं की सौगात…

बिहार को मिली 7200 करोड़ की योजनाओं की सौगात…

मोतिहारी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बिहार दौरे के तहत आज मोतिहारी में एक के बाद एक बड़ी घोषणाओं और योजनाओं से प्रदेशवासियों को खास तोहफा दिया है। पीएम ने एक ओर जहां चार 'अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों' को हरी झंडी दिखाई, वहीं दूसरी ओर पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को घरों की चाबी भी सौंपी।

कार्यक्रम से पहले ही पीएम मोदी ने सोशल मीडिया माध्‍यम से यह संदेश दे दिया था कि “बिहार की विकास यात्रा में आज का दिन ऐतिहासिक सिद्ध होने जा रहा है।”

पीएम नरेंद्र मोदी ने मोतिहारी में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार और देश के पूर्वी हिस्सों के विकास को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और अब वह समय आ गया है जब पश्चिमी देशों की बजाय पूर्वी देशों का दबदबा बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पूर्वी राज्यों के पास अब विकास की रफ्तार पकड़ने का अवसर है और उनकी सरकार का संकल्प है कि पूर्वांचल को देश के नए आर्थिक इंजन के रूप में स्थापित किया जाए।

मुंबई जैसा मोतिहारी, पुणे की तरह पटना - पीएम मोदी

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे मुंबई पश्चिम भारत का आर्थिक केंद्र है, वैसे ही पूर्व में मोतिहारी का नाम नई पहचान बनेगा। उन्होंने कहा कि जैसे गुरुग्राम में अवसर हैं, वैसे ही गया में बनेंगे, और पटना को पुणे जैसी पहचान दी जाएगी।

पीएम मोदी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और आरजेडी की सरकारों के दौर में बिहार को केंद्र से सिर्फ 2 लाख करोड़ रुपये मिले, जबकि उनकी सरकार ने बिहार को कई गुना अधिक सहायता प्रदान की है। 

Related to this topic: