Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

प्रधानमंत्री मोदी ने की मां गंगा के शीतकालीन गद्दीस्थल मुखवा में पूजा

प्रधानमंत्री मोदी ने की मां गंगा के शीतकालीन गद्दीस्थल मुखवा में पूजा

प्रधानमंत्री मोदी ने की मां गंगा के शीतकालीन गद्दीस्थल मुखवा में पूजा

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया। वे सुबह करीब 10 बजे वे मुखवा में मां गंगा के शीतकालीन गद्दीस्थल पर पूजा-अर्चना और दर्शन करने पहुंचे। पूजा अर्चना के बाद पीएम मोदी एक ट्रेक और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे और हरसिल में एक सार्वजनिक समारोह में जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया, "अपने ऊर्जावान नेतृत्व एवं अथक प्रयासों से देवभूमि उत्तराखंड के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले, राष्ट्र उत्थान के महान साधक, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आज देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।"

बता दें कि, उत्तराखंड सरकार ने इस साल शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम शुरू किया है। हजारों श्रद्धालु पहले ही गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थलों के दर्शन कर चुके हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय अर्थव्यवस्था, होमस्टे, पर्यटन व्यवसाय आदि को बढ़ावा देना है।

Related to this topic: