Breaking News
  • चांदी ₹9,658 गिरकर ₹2.36 लाख किलो पर आई: 10 दिन में ₹27 हजार की गिरावट; सोना ₹4,090 टूटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.48 लाख
  • पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की: 11 बच्चों समेत 13 की मौत, 14 महिलाएं घायल
  • हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर, फिटनेस टेस्ट के दौरान चोट लगी
  • ईरान का बहरीन, कुवैत, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला, अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई
  • ममता बनर्जी की करीबी रहीं सुष्मिता देव ने बुधवार को राज्यसभा सांसद से इस्तीफा दिया

होम > देश

Modi Surpasses Nehru, Targets Congress at NDA Meet

PM मोदी बोले- कांग्रेस ने विफलता का कलंक हिंदुओं पर लगाया, हमने सालों के काम महीनों में किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4,399 दिन पूरे कर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। NDA बैठक में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने हिंदू ग्रोथ रेट को लेकर बड़ा


pm मोदी बोले- कांग्रेस ने विफलता का कलंक हिंदुओं पर लगाया हमने सालों के काम महीनों में किए

PM Modi News |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4,399 दिन प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही वे देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस मौके पर नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक में उनका सम्मान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों का जिक्र किया और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देशवासियों ने देखा है कि सही नीयत से सरकार चलाने पर विकास की गति तेज हो सकती है।

25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 12 वर्षों में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं, जो सरकार की नीतियों की सफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने उन कार्यों को महीनों में पूरा किया, जिनमें पहले वर्षों लग जाते थे। मोदी ने कहा, "2014 के बाद भारत के लोगों ने देखा कि सही नीयत से सरकार चलती है तो देश का विकास होता है। 12 साल में 25 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर निकलना दिखाता है कि हमारी नीतियां सही हैं। हमने सालों के काम महीनों में किए।"

कांग्रेस पर साधा निशाना

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय तक देश को यह समझाया गया कि विकास की रफ्तार धीमी ही रह सकती है। उन्होंने कहा, "12 साल में देश कांग्रेस के कूचक्र से आजाद हुआ। कांग्रेस ने देश को लाचार बना दिया था। देश को एहसास कराया गया था कि विकास धीरे-धीरे होता है और इसे हिंदू ग्रोथ रेट का नाम दिया गया। विफलता कांग्रेस की थी, लेकिन कलंक हिंदू आबादी पर लगाया गया।"

NDA बैठक में पारित हुआ अभिनंदन प्रस्ताव

एनडीए  सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया। यह प्रस्ताव आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने रखा, जबकि नेफियू रियो ने इसका समर्थन किया। बैठक में भाजपा और NDA शासित 22 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री को बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की।

शुभेंदु अधिकारी ने खिलाई झालमुड़ी

बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए नेताओं के साथ अनौपचारिक मुलाकात भी की। इस दौरान सुवेंदु अधिकारी की ओर से लाई गई झालमुड़ी का भी आनंद लिया गया। कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहे।

नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

प्रधानमंत्री मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। वर्तमान में उनका तीसरा कार्यकाल जारी है। लगातार 4,399 दिन पूरे करने के साथ उन्होंने जवाहर लाल नेहरू के 4,398 दिनों के लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि भारत में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का कुल रिकॉर्ड अब भी नेहरू के नाम दर्ज है। वे 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक करीब 16 वर्ष 286 दिन देश के प्रधानमंत्री रहे थे।

Related to this topic: