Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

"आतंक के साथ कोई समझौता नहीं, पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते" - पीएम मोदी का दो टूक संदेश

"आतंक के साथ कोई समझौता नहीं, पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते" - पीएम मोदी का दो टूक संदेश

"आतंक के साथ कोई समझौता नहीं पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते" - पीएम मोदी का दो टूक संदेश

सीजफायर के 51 घंटे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित किया। 22 मिनट के इस भाषण में उन्होंने पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, सीजफायर, आतंकवाद, सिंधु जल समझौता और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) पर खुलकर बात की।

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा, “जिन आतंकियों ने हमारी मां-बहनों का सिंदूर मिटाया, हमने उन्हें मिटा दिया। ऑपरेशन सिंदूर में 100 से ज्यादा खूंखार आतंकवादी मारे गए हैं।” उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई केवल स्थगित की है, रोकी नहीं है।

उन्होंने कहा, “अगर फिर हिमाकत हुई तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। भारत अब चुप नहीं बैठेगा। पानी और खून अब एक साथ नहीं बह सकते।”

प्रधानमंत्री का यह भाषण साफ संकेत देता है कि भारत की रणनीति में नरमी नहीं, बल्कि निर्णायक तैयारी है — शांति तभी तक, जब तक दुश्मन शांति बनाए रखे।

पढ़िए प्रधानमंत्री के बयान की बड़ी बातें..

- पीएम मोदी ने कहा, भारत का मत एकदम स्पष्ट है.. टेरर और टॉक एक साथ नहीं हो सकते.. टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते.. और पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकता..

- पीएम बोले, विश्व समुदाय से कहूंगा, अगर पाकिस्तान से बात होगी तो टेररिज्म पर ही होगी.. अगर पाकिस्तान से बात होगी तो पीओके उस पर ही होगी..

- पीएम मोदी ने कहा, आज बुद्ध पूर्णिमा है. भगवान बुद्ध ने हमें शांति का रास्ता दिखाया है.. शांति का मार्ग भी शक्ति से होकर जाता है.. मानवता शांति और समृद्धि की तरफ बढ़े.. हर भारतीय शांति से जी सके.. विकसित भारत के सपने को पूरा कर सके.. इसके लिए भारत का शक्तिशाली होना बहुत जरूरी है.. और आवश्यकता पड़ने पर इस शक्ति का इस्तेमाल भी जरूरी है..

- पीएम ने कहा, पाकिस्तान की फौज, पाकिस्तान की सरकार जिस तरह आतंकवाद को खाद और पानी दे रहे हैं, वो एक दिन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा.

- पाकिस्तान को अगर बचना है तो उसे अपने टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर का सफाया करना ही होगा. इसके अलावा शांति का कोई रास्ता नहीं है.

- पीएम ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर ने एक नई लकीर खींच दी है. भारत पर आतंकी हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा..हम अपने तरीके से अपनी शर्तों पर जवाब देकर रहेंगे..

- हम उस जगह पर जाकर कठोर कार्रवाई करेंगे जहां से आतंक की जड़े निकलती हैं..

- भारत कोई भी न्यूक्लियर वेपंस नहीं सहेगा..

- न्यूक्लियर ठिकानों पर भारत सटीक और निर्णायक प्रहार करेगा..

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा, हम आतंक की सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे..

- जो हुआ वो स्टेट स्पॉन्सर्ड टेररिज्म का बहुत बड़ा सबूत है..

Related to this topic: