PM Modi Diwali MSG: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा है कि हर साल की तरह इस बार भी वे प्रकाश का यह पर्व देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे भारतीय सेना के वीर जवानों के बीच ही मनाएंगे। हालांकि, वे किस सीमा या बेस पर जवानों के बीच पहुंचेंगे, सुरक्षा कारणों से इसका खुलासा नहीं किया गया है। इससे पहले बीते साल 2025 में पीएम मोदी ने गोवा में स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ दीपावली मनाई थी।
पीएम मोदी का संदेश
देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि "नमस्ते, दीपावली का पावन पर्व... पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका यह पर्व और आगे का समय सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहे। मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह से दीपावली मनाता हूं। आप जानते हैं कि हर साल देश के वीर जवानों के बीच जाना मेरा नित्यक्रम है, और इस बार भी यह जारी रहेगा।"
उपराष्ट्रपति से की मुलाकात
दीपावली के मौके पर शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन पहुंचे। वहां उन्होंने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने भगवान की आरती में हिस्सा लिया। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने पीएम मोदी को तिलक लगाया और दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उपहार भेंट किए।