Breaking News
  • संसद में महा-बहस के बीच आधी रात को लागू हुआ महिला आरक्षण कानून 2023, नोटिफिकेशन जारी
  • रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, STF ने आगरा से दबोचा
  • लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद: बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब को मंजूरी देने वाला लेटर वायरल
  • नासिक TCS धर्मांतरण-यौन शोषण केस सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
  • MP के 20 जिलों में आज लू चलने का अलर्ट, अनूपपुर-डिंडौरी में स्कूलों का समय बदला, नर्मदापुरम में पारा 43 डिग्री के पार
  • हापुड़ में बस का इंतजार कर रही डिवाइडर पर बैठी 3 महिलाओं को कार ने रौंदा
  • स्पेस में 18 बार खतरे में आए भारतीय उपग्रह, इसरो ने रास्ता बदलकर मलबे से बचाया
  • डी कॉक ने धोनी को पीछे छोड़ा, मुंबई के सेकेंड इंडविजुअल स्कोरर भी बने

होम > देश

बिहार चुनावों ने बंगाल में भाजपा की जीत के द्वार खोल दिए, घुसपैठियों को टीएमसी का संरक्षणः मोदी

बिहार चुनावों ने बंगाल में भाजपा की जीत के द्वार खोल दिए, घुसपैठियों को टीएमसी का संरक्षणः मोदी

पीएम मोदी ने बंगाल में TMC पर साधा निशाना। कहा- बिहार जीत के बाद अब बंगाल की बारी, ममता सरकार घुसपैठियों को दे रही पनाह


बिहार चुनावों ने बंगाल में भाजपा की जीत के द्वार खोल दिए घुसपैठियों को टीएमसी का संरक्षणः मोदी

शनिवार को मौसम की खराबी और घने कोहरे के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर भले ही नादिया की धरती पर नहीं उतर सका लेकिन  कोलकाता एयरपोर्ट से वर्चुअली जुड़ते हुए पीएम मोदी ने ममता सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला. उन्होंने साफ कर दिया कि बिहार में मिली ऐतिहासिक जीत ने 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के रास्ते खोल दिए हैं । 

'TMC घुसपैठियों की ढाल बनी बैठी है'

  पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC)  पर आरोप लगाया कि बंगाल में घुसपैठियों को ममता सरकार का खुला संरक्षण हासिल है। मोदी ने कहा TMC सिर्फ अपने वोट बैंक को बचाने के लिए  SIR जैसी प्रक्रियाओं का विरोध कर रही है ताकि घुसपैठियों की पहचान छिपी रहे । उन्होंने जनता को आगाह किया कि तुष्टीकरण की यह राजनीति बंगाल की डेमोग्राफी और सुरक्षा दोनों के लिए खतरा है।  

'बिहार के नतीजों ने बदल दी हवा'

हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए (NDA) को मिली भारी जीत का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा । उन्होंने कहा पड़ोसी राज्य बिहार के नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि जनता अब विकास और सुरक्षा चाहती है. बिहार की हवा बंगाल की तरफ बहने लगी है और भाजपा की जीत का दरवाजा अब खुल चुका है। 

त्रिपुरा मॉडल vs बंगाल मॉडल

प्रधानमंत्री ने वामपंथी शासन का उदाहरण देते हुए त्रिपुरा और बंगाल की तुलना की। उन्होंने कहा दशकों तक वामपंथियों ने त्रिपुरा को बर्बाद किया  लेकिन भाजपा के आते ही वहां विकास की रफ्तार तेज हो गई।  दूसरी तरफ बंगाल है  जो आज भी महाजंगल राज भ्रष्टाचार और सिंडिकेट राज में फंसा हुआ है  उन्होंने जनता से बंगाल में भी डबल इंजन सरकार बनाने की अपील की।

ऋषि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को याद किया

पीएम ने अपने भाषण में बंगाली अस्मिता को भी छूने की कोशिश की, उन्होंने 'वंदे मातरम' के रचयिता ऋषि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को याद करते हुए कहा कि देश राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है. लेकिन बंगाल की मौजूदा सरकार इस गौरवशाली इतिहास को धुंधला करने में लगी है ।

Related to this topic: