Breaking News
  • चारधाम यात्रा का एक महीना पूरा, 2025 के मुकाबले 10% ज्यादा अब तक 19 लाख श्रद्धालु पहुंचे
  • यूपी सरकार ने शुक्रवार देर रात 19 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया
  • MP की नई तबादला नीति, 15 जून तक ट्रांसफर; महिला-रिटायर होने वालों को राहत
  • MP-UP, राजस्थान समेत 11 राज्यों में तापमान 40-47°C: UP के बांदा में 47.6°C रिकॉर्ड
  • हैदराबाद ने एक सीजन में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर बनाए: कोहली की टी-20 में 211वीं बार फिफ्टी पार्टनरशिप

होम > देश

PM Modi Rozgar Mela 51000 Job Letters

19वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को जॉब लेटर, PM मोदी बोले- अब देश की विकास यात्रा में आपकी बड़ी भूमिका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए। जानिए किन विभागों में मिली नौकरी और PM ने युवाओं से क्या कहा।


19वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को जॉब लेटर pm मोदी बोले- अब देश की विकास यात्रा में आपकी बड़ी भूमिका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आयोजित 19वें रोजगार मेले में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के अपॉइंटमेंट लेटर सौंपे। देशभर के 47 शहरों में आयोजित इस रोजगार मेले में रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग, वित्तीय सेवा और उच्च शिक्षा समेत कई विभागों में नियुक्तियां दी गईं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब वे देश की विकास यात्रा का अहम हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया भारत के युवाओं और देश की तकनीकी क्षमता को लेकर काफी उत्साहित है।

किन विभागों में मिली सरकारी नौकरी

19वें रोजगार मेले के तहत जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए, उन्हें केंद्र सरकार के कई अहम विभागों में नियुक्ति मिली है। इनमें रेलवे मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग प्रमुख हैं।सरकार के मुताबिक, अक्टूबर 2022 से शुरू हुए रोजगार मेले अभियान के तहत अब तक 12.50 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए अपॉइंटमेंट लेटर दिए जा चुके हैं।

PM मोदी बोले- दुनिया भारत के युवाओं पर भरोसा कर रही

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में हालिया विदेश यात्राओं का जिक्र करते हुए कहा कि कई देशों की बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से उनकी बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि हर जगह भारत के युवाओं और टेक्नोलॉजी सेक्टर की चर्चा हो रही है।उन्होंने बताया कि नीदरलैंड्स के साथ सेमीकंडक्टर, जल प्रबंधन और कृषि क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा हुई। वहीं स्वीडन के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल इनोवेशन को लेकर साझेदारी बढ़ाने पर बात हुई।

ग्रीन टेक्नोलॉजी और AI सेक्टर में युवाओं के लिए अवसर

प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में ग्रीन टेक्नोलॉजी, AI, सेमीकंडक्टर और शिप बिल्डिंग जैसे सेक्टर वैश्विक विकास को दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं की इन क्षेत्रों में बड़ी भूमिका रहने वाली है।उन्होंने यह भी कहा कि नॉर्वे और UAE के साथ साझेदारी से भारत का जहाज निर्माण इकोसिस्टम मजबूत होगा। सरकार का फोकस ऐसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने पर है, जहां लंबे समय तक रोजगार के अवसर पैदा हों।

अक्टूबर 2022 में शुरू हुआ था रोजगार मेला अभियान

केंद्र सरकार ने रोजगार मेले की शुरुआत 22 अक्टूबर 2022 को की थी। उस समय प्रधानमंत्री मोदी ने 2023 के अंत तक 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य रखा था।लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी 2024 में आयोजित 12वें रोजगार मेले में सबसे ज्यादा 1 लाख नियुक्ति पत्र बांटे गए थे। इसके बाद 2025 में 11 लाख सरकारी नौकरी देने का आंकड़ा पार हुआ था।

18वें रोजगार मेले में महिलाओं पर रहा था फोकस

इससे पहले आयोजित 18वें रोजगार मेले में 61 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए थे। उस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश के स्टार्टअप और स्वरोजगार सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है।उन्होंने बताया था कि महिला स्वरोजगार की दर में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और आज कई स्टार्टअप में महिलाएं डायरेक्टर की भूमिका निभा रही हैं।

Related to this topic: