Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

PM Modi 100M Instagram Followers World Record

इंस्टाग्राम पर मोदी का ‘सेंचुरी शॉट’: 10 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दुनिया में नंबर-1

पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले नेता बने। ट्रम्प समेत दुनिया के बड़े नेताओं से दोगुने से ज्यादा डिजिटल फॉलोअर्स।


 इंस्टाग्राम पर मोदी का ‘सेंचुरी शॉट’ 10 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दुनिया में नंबर-1

नई दिल्ली। डिजिटल दौर की राजनीति में अब रैलियों के साथ-साथ ‘रील’ भी मायने रखती है। और इसी डिजिटल मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इंस्टाग्राम पर उनके 10 करोड़ (100 मिलियन) फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के पहले राजनीतिक नेता बन गए हैं। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए सीधे जनता तक पहुंचने की उनकी रणनीति की ताकत भी दिखाता है।

दुनिया के नेताओं से कितने आगे?

इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स की संख्या कई बड़े वैश्विक नेताओं से काफी आगे है। 

  • अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के लगभग 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
  •  इंडोनेशिया के राष्ट्रपति Prabowo Subianto के करीब 15 मिलियन। 
  • ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva के लगभग 14.4 मिलियन।
  •  तुर्की के राष्ट्रपति Recep Tayyip Erdoğan के 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

इन सभी के कुल फॉलोअर्स जोड़ दिए जाएं, तब भी यह आंकड़ा मोदी के अकेले फॉलोअर्स से कम बैठता है।

2014 से 2026: इंस्टाग्राम पर मोदी का सफर

प्रधानमंत्री मोदी ने 12 नवंबर 2014 को इंस्टाग्राम जॉइन किया। पहली पोस्ट म्यांमार के नाय पाई तॉ में आयोजित आसियान समिट की थी। कुछ ही घंटों में 50 हजार से ज्यादा लोग उनसे जुड़ गए थे।

2017-18: 1 करोड़ का आंकड़ा

इस दौरान उनका अकाउंट 10 मिलियन फॉलोअर्स पार कर गया। उस समय वे दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनीतिक नेताओं में शामिल हो चुके थे।

2019-20: 4 करोड़ तक पहुंचे

 दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी डिजिटल लोकप्रियता और बढ़ी। कोविड-19 महामारी के दौरान उनके संदेशों, ‘जनता कर्फ्यू’ और वैक्सीनेशन से जुड़े पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा।

2020 तक फॉलोअर्स 40 मिलियन के करीब पहुंचे

2021-22: 7 करोड़ का पड़ाव -राष्ट्रीय कार्यक्रमों, विदेश यात्राओं और सांस्कृतिक आयोजनों की तस्वीरें लगातार शेयर होती रहीं। 70 मिलियन का आंकड़ा इसी दौरान पार हुआ।

 2023-24: 9 करोड़ के पार

G20 शिखर सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की मौजूदगी और व्यक्तिगत क्षणों की झलक — इन सबने उनकी वैश्विक पहुंच को और बढ़ाया।

 2026: 10 करोड़ की डिजिटल सेंचुरी

बुधवार देर रात यह आंकड़ा 100 मिलियन पार कर गया। इसके साथ ही वे इंस्टाग्राम पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बन गए।

सोशल मीडिया पर मोदी की रणनीति क्या है?

प्रधानमंत्री मोदी का इंस्टाग्राम अकाउंट सिर्फ राजनीतिक घोषणाओं तक सीमित नहीं है। कभी वे बच्चों के साथ बातचीत की तस्वीरें शेयर करते हैं, कभी अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ अनौपचारिक पल, तो कभी योग, संस्कृति या त्योहारों से जुड़ी झलकियां। यही मिश्रण उन्हें दूसरे नेताओं से अलग बनाता है। डिजिटल कम्युनिकेशन एक्सपर्ट मानते हैं कि उनका कंटेंट “औपचारिक कम, व्यक्तिगत ज्यादा” दिखता है और यही वजह है कि युवा वर्ग बड़ी संख्या में जुड़ा रहता है।

डिजिटल राजनीति का नया चेहरा

एक समय था जब राजनीतिक लोकप्रियता रैलियों की भीड़ से मापी जाती थी। आज इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स भी वही संकेत देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी का यह आंकड़ा दिखाता है कि भारतीय राजनीति में डिजिटल प्लेटफॉर्म अब सिर्फ प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि सीधा संवाद का जरिया बन चुके हैं।   

Related to this topic: