Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

घर वालों से छिपाना है अपना ट्रांजैक्शन, तो पेटीएम लेकर आया है नया फीचर, जानें कैसे करें उपयोग..

घर वालों से छिपाना है अपना ट्रांजैक्शन, तो पेटीएम लेकर आया है नया फीचर, जानें कैसे करें उपयोग...

घर वालों से छिपाना है अपना ट्रांजैक्शन तो पेटीएम लेकर आया है नया फीचर जानें कैसे करें उपयोग

पेटीएम (Paytm) अपने यूज़र्स के लिए एक नया फीचर लेकर आया है। दरअसल, अभी तक आप जिसको भी पेमेंट करते थे वो सारी हिस्ट्री आपकी नजर आ जाती थी कि आपने कब किसको और कहां पर पेमेंट किया है। लेकिन अब एक नया फीचर जो है Paytm में ऐड ऑन हो गया है, जिसके जरिए आप अपनी पेमेंट की हिस्ट्री को हाइड कर सकते हैं।

पेटीएम ने सोशल मीडिया में नए फीचर की दी जानकारी

जी हां अगर आप कोई पेमेंट गुप्त रखना चाहते हैं, किसी को नहीं बताना चाहते तो पेटीएम का यह फीचर बहुत काम का है। यह पूरी तरीके से सही है क्योंकि इस नए फीचर की जानकारी खुद पेटीएम ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। जिसको भी आपने पेमेंट किया है और अगर आप चाहते हैं कि वो किसी को ना पता चले तो अब उस ट्रांजैक्शन को आप हाइड कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे?

कैसे छिपाएं अपना ट्रांजैक्शन?

  1. इसके लिए आपको करना क्या है? तो करना यह है कि आप बैलेंस और हिस्ट्री में जाइए।
  2. Paytm के फीचर के अंदर और वहां पर आपको जिस ट्रांजैक्शन को हाइड करना है उस पर आप लेफ्ट स्वाइप करिए।
  3. अब आपसे उसमें ऑप्शन पूछेगा कि क्या आप यह वाला ट्रांजैक्शन हाइड करना चाहते हैं?
  4. तो उस पर क्लिक करें और उसके बाद बहुत आसान तरीके से आपका वो जो ट्रांजैक्शन है वो हाइड हो जाएगा।
  5. इसके पहले आपको अपना ऐप ज़रूर अपडेट कर लेना है।

छुपाए गए पेमेंट को वापस हिस्ट्री में कैसे लाएं?

  • अब अगर आप फिर से छुपाए गए पेमेंट को देखना चाहते हैं तो वापस पेटीएम के "बैलेंस एंड हिस्ट्री" वाले ऑप्शन पर जाएं।
  • वहीं, ऊपर की तरफ तीन डॉट वाला आइकन नजर आएगा, उसमें क्लिक करें।
  • वहां "व्यू हिडन पेमेंट्स" का ऑप्‍शन चुनें।
  • अब आप अपना पिन, फ‍िंगर या फेस से वेरिफ‍िकेशन करके छुपाए गए पेमेंट को वापस देख पाएंगे।