Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

पटना गैंग वॉर! पारस अस्पताल के ICU में घुसकर कैदी को मारी गई 4 गोलियां, इलाज के दौरान मौत

पटना गैंग वॉर! पारस अस्पताल के ICU में घुसकर कैदी को मारी गई 4 गोलियां, इलाज के दौरान मौत

पटना गैंग वॉर पारस अस्पताल के icu में घुसकर कैदी को मारी गई 4 गोलियां इलाज के दौरान मौत

बिहार। पटना के पारस अस्पताल के ICU में घुसकर बदमाशों ने एक कैदी पर चार गोलियां बरसा दी। कैदी इलाज के लिए बेऊर जेल से लाया गया था। उस पर 10 से अधिक हत्याओं का आरोप था। गोलीबारी में उसकी मौत हो गई।

गोलीबारी की घटना के बाद अस्पताल में अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही शास्त्रीनगर, राजीव नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मृतक की पहचान बक्सर निवासी चंदन कुमार उर्फ चंदन मिश्रा के रूप में हुई है। वो पूर्व में गोली मारने के आरोप में बेउर जेल में जेल में बंद था। तबीयत खराब होने के बाद पैरोल पर बाहर निकाला था। इसके पूर्व भी पटना में एक निजी अस्पताल में घुसकर अस्पताल संचालिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पारस अस्पताल में गोलीबारी की घटना की सूचना पर SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा, "बक्सर जिला के एक दुर्दांत अपराधी चंदन मिश्रा पर हत्या के दर्जनों केस दर्ज थे और एक में ये सजायाफ्ता भी हैं। इनको बक्सर से भागलपुर जेल भेजा गया था। इलाजरत होने के कारण इनको पैरोल दिया गया था। संभवतः इनके विरोधी गुटों के लोगों ने इसे गोली मारी है। कई गोलियां लगी हैं। अभी इलाजरत है। बक्सर पुलिस की मदद से गैंग के लोगों की पहचान की जा रही है। शूटर की तस्वीर मिल गई है।"

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव घटनास्थल पर जाने के लिए निकले थे लेकिन पुलिस ने उनको जाने से रोक दिया। पप्पू यादव ने कहा कि, "मैं राज्यपाल से बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने का अनुरोध करूंगा... बिहार में नर्स, डॉक्टर, कोई भी सुरक्षित नहीं है... ये नेता सिर्फ़ पैसे के बल पर राजनीति कर सकते हैं... अपराधियों का चयन उनकी जाति के आधार पर होता है, फ़र्ज़ी एनकाउंटर किए जाते हैं। ये गोली चलाने वालों को बचाते हैं... बिहार में प्रशासन नाम की कोई चीज़ नहीं है। ये माफियाओं को पनाह देते हैं... बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार नहीं चला रहे हैं। भाजपा सरकार चला रही है।"