Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

अगर शेर मेंढक को मार देता है, तो अच्छा संदेश नहीं जाता - संसद में राजनाथ सिंह का बयान

अगर शेर मेंढक को मार देता है, तो अच्छा संदेश नहीं जाता - संसद में राजनाथ सिंह का बयान

अगर शेर मेंढक को मार देता है तो अच्छा संदेश नहीं जाता - संसद में राजनाथ सिंह का बयान

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में आज सबसे ज़्यादा चर्चा का विषय रहा ऑपरेशन सिंदूर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष की आशंकाओं और आरोपों का जोरदार जवाब देते हुए कहा कि ऑपरेशन किसी दबाव में नहीं रोका गया, बल्कि अपने सारे लक्ष्य पूरे करने के बाद उसे सफलतापूर्वक रोका गया है।

रक्षा मंत्री ने लोकसभा में कहा -

"हमारी सेनाओं ने आतंकवाद के खिलाफ सटीक और निर्णायक कार्रवाई की। ऑपरेशन सिंदूर 6-7 मई की रात शुरू हुआ, जिसमें पीओके के 9 ठिकानों को ध्वस्त किया गया। सिर्फ 22 मिनट में हमारा मिशन पूरा हुआ।"

उन्होंने बताया कि इन हमलों में 100 से ज्यादा आतंकवादी, हैंडलर और ट्रेनर मारे गए, जिनका समर्थन पाकिस्तान की सेना करती थी।

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राजनाथ सिंह 

- “किसी भी दबाव में ऑपरेशन नहीं रोका गया है।”

- "सेनाओं को PM मोदी से खुली छूट मिली थी।"

- "हमने सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, आम नागरिकों को नुकसान नहीं हुआ।"

- "एस-400 और 'आकाश' जैसे सिस्टम ने पाकिस्तान के जवाबी हमले नाकाम कर दिए।"

उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा:

“आपने कभी नहीं पूछा कि हमने दुश्मन के कितने विमान गिराए, सिर्फ ये पूछा कि हमारे कितने गिरे। विपक्ष को भारत की ताकत पर सवाल नहीं उठाना चाहिए, बल्कि गर्व होना चाहिए।” 

Related to this topic: