Breaking News
  • संसद में महा-बहस के बीच आधी रात को लागू हुआ महिला आरक्षण कानून 2023, नोटिफिकेशन जारी
  • रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, STF ने आगरा से दबोचा
  • लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद: बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब को मंजूरी देने वाला लेटर वायरल
  • नासिक TCS धर्मांतरण-यौन शोषण केस सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
  • MP के 20 जिलों में आज लू चलने का अलर्ट, अनूपपुर-डिंडौरी में स्कूलों का समय बदला, नर्मदापुरम में पारा 43 डिग्री के पार
  • हापुड़ में बस का इंतजार कर रही डिवाइडर पर बैठी 3 महिलाओं को कार ने रौंदा
  • स्पेस में 18 बार खतरे में आए भारतीय उपग्रह, इसरो ने रास्ता बदलकर मलबे से बचाया
  • डी कॉक ने धोनी को पीछे छोड़ा, मुंबई के सेकेंड इंडविजुअल स्कोरर भी बने

होम > देश

लगातार 7वें दिन पाकिस्तान ने किया युद्धविराम का उल्लंघन, भारतीय सेना दे रही करारा जवाब

लगातार 7वें दिन पाकिस्तान ने किया युद्धविराम का उल्लंघन, भारतीय सेना दे रही करारा जवाब


लगातार 7वें दिन पाकिस्तान ने किया युद्धविराम का उल्लंघन भारतीय सेना दे रही करारा जवाब

जम्मू कश्मीर। पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तान ने लगातार 7वें दिन युद्धविराम का उल्लंघन किया है। LoC पर पाकिस्तान आर्मी की ओर से फायरिंग की गई है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की और की गई फायरिंग का माकूल जवाब दिया है।

भारतीय सेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, '30 अप्रैल-1 मई 2025 की रात के दौरान पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश में कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के सामने नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी इसका उचित जवाब दिया।' 

पहलगाम हमले के बाद LOC पर लगातार गोलीबारी जारी है। 29-30 अप्रैल की रात को, पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू और कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों के सामने नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी।

पाकिस्तान द्वारा कुपवाड़ा और बारामुल्ला के साथ - साथ अखनूर सेक्टर में सीजफायर वॉयलेशन किया गया था। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी का प्रभावी रूप से जवाब दिया था।

भारतीय सेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 28-29 अप्रैल 2025 की रात को, पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा और बारामुल्ला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी।

गोलीबारी के लिए पाकिस्तान द्वारा छोटे हथियारों का उपयोग किया जा रहा है। भारतीय सेना द्वारा भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

27-28 अप्रैल 2025 की रात को भी पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के विपरीत क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी थी।

26-27 अप्रैल 2025 की रात को भी पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के सामने नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी। गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Related to this topic: