Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

भारत का पाकिस्तान के ख़िलाफ एक और डिजिटल स्ट्राइक, पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक

भारत का पाकिस्तान के ख़िलाफ एक और डिजिटल स्ट्राइक, पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक

भारत का पाकिस्तान के ख़िलाफ एक और डिजिटल स्ट्राइक पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक

भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों तनाव चरम पर है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने कई एक्शन लिए हैं। इसी बीच अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। इसके साथ ही पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री उताउल्लाह तरार का ट्विटर (वर्तमान X) को भारत में ब्लॉक कर दिया है। शाहबाज शरीफ के अलावा भारत ने पाकिस्तान के चार क्रिकेटर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद कर दिए। बाबर आजम, हारिस रऊफ, मोहम्मद रिवान और शाहीन अफरीदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ताला लगा दिया है।

चैनल खोलने पर दिख रहा ये मैसेज

जब पाकिस्तान पीएम के चैनल को खोला जाए तो अब एक मैसेज दिख रहा है- ये कॉन्टेंट राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित सरकारी आदेश के कारण इस देश में वर्तमान में उपलब्ध नहीं है। अधिक जानकारी के लिए गूगल ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट देखें।

क्यों किया गया बैन?

भारत विरोधी पोस्ट भी लगातार किए जा रहे थे और ये डिजिटल स्ट्राइक भारत सरकार की तरफ से पहले आपने देखा पाकिस्तान के कई जो एक्टर्स हैं उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया था और अब क्रिकेटर्स पर भी ऐसा ही एक्शन लिया गया। पहलगांव आतंकी हमले के बाद एक तरफ जहां पाकिस्तान के नेता हमले की गीदड़ भपकी दे रहे हैं तो दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपने पक्ष में पाकिस्तान माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

इन पर हुई कार्रवाई

Dawn News, Irshad Bhatti, SAMAA TV, ARY NEWS, BOL NEWS, Raftar, The Pakistan Reference, Geo News, Samaa Sports, GNN, Uzair Cricket, Umar Cheema Exclusive, Asma Shirazi, Muneeb Farooq, SUNO News और Razi Naama अब तक इन यूट्यूब चैनल को ब्लॉक किया जा चुका है। वहीं, हानिया आमिर, माहिरा खान, अली ज़फ़र, सानम सईद, सजल अली जैसे फिल्मी दुनिया के लोगों का इंस्टाग्राम भी भारत में बैन कर दिया गया है।

Related to this topic: