Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

पाकिस्तान ने सीमा पर लगातार 10वें दिन की फायरिंग, भारत ने दिया करारा जवाब

पाकिस्तान ने सीमा पर लगातार 10वें दिन की फायरिंग, भारत ने दिया करारा जवाब

पाकिस्तान ने सीमा पर लगातार 10वें दिन की फायरिंग भारत ने दिया करारा जवाब

जम्मू - कश्मीर। पहलगाम हमले के बाद से एलओसी पर माहौल तनावपूर्ण है। भारत के एक्शन से बौखलाए पाकिस्तान ने सीमा पर लगातार 10वें दिन फायरिंग की है। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है यही वजह है कि, उसने लगातार 10वें दिन भी सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी अखनूर से लेकर कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला तक एलओसी पर फायरिंग की है। पाकिस्तान की इस फायरिंग का भारत ने करारा जवाब दिया है। 

पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तान ने लगातार युद्धविराम का उल्लंघन कर रहा है। 30 अप्रैल-1 मई 2025 की रात के दौरान पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश में कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के सामने नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी थी। भारतीय सेना ने भी इसका उचित जवाब दिया था।

29-30 अप्रैल की रात को, पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू और कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों के सामने नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी।

पाकिस्तान द्वारा कुपवाड़ा और बारामुल्ला के साथ - साथ अखनूर सेक्टर में सीजफायर वॉयलेशन किया गया था। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी का प्रभावी रूप से जवाब दिया था।

भारतीय सेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 28-29 अप्रैल 2025 की रात को, पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा और बारामुल्ला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी।

गोलीबारी के लिए पाकिस्तान द्वारा छोटे हथियारों का उपयोग किया जा रहा है। भारतीय सेना द्वारा भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

27-28 अप्रैल 2025 की रात को भी पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के विपरीत क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी थी।

26-27 अप्रैल 2025 की रात को भी पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के सामने नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी। गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।