Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

IPL में काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे खिलाड़ी और अंपायर, पीड़ितों को देंगे श्रद्धांजलि

IPL में काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे खिलाड़ी और अंपायर, पीड़ितों को देंगे श्रद्धांजलि

ipl में काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे खिलाड़ी और अंपायर पीड़ितों को देंगे श्रद्धांजलि

Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 मैच के दौरान खिलाड़ी और अंपायर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरेंगे। बता दें कि, 22 अप्रैल 2025 मंगलवार को हुए इस हमले में 27 लोगों की मौत हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 के मैच के दौरान खिलाड़ी और अंपायर काली पट्टी बांधेंगे। हैदराबाद में खेल शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा। इतना ही नहीं इस मैच के लिए मैदान पर कोई चियरलीडर्स भी नहीं होंगी। इस आतंकी हमले के बाद कई पूर्व खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विटरलैंड’ नाम से मशहूर पर्यटन स्थल पर मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 26 पर्यटक और एक स्थानीय नागरिक बताया जा रहा है। यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला है। पहलगाम शहर से लगभग छह किलोमीटर दूर बैसरन चीड़ के पेड़ों के घने जंगलों और पहाड़ों से घिरा एक बड़ा घास का मैदान है। देश व दुनिया के पर्यटकों के बीच पसंदीदा स्थान है।

पहलगाम हमले के संबंध में अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हथियारबंद आतंकवादी 'मिनी स्विट्जरलैंड' में घुस आए और भोजनालयों के आसपास घूम रहे, खच्चर की सवारी कर रहे, पिकनिक मना रहे पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान में स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। 

NIA की टीम करेगी आतंकी हमले की जांच

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच NIA की टीम करेगी। NIA की टीम बुधवार सुबह फोरेंसिक टीम के साथ श्रीनगर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि, NIA की टीम घटनास्थल का मुआयना करने के लिए कुछ ही देर में निकलेगी। 


Related to this topic: