Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

NIA ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, आतंकियों को शरण देने का आरोप

NIA ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, आतंकियों को शरण देने का आरोप

nia ने दो लोगों को किया गिरफ्तार आतंकियों को शरण देने का आरोप

Pahalgam Terror Attack : जम्मू - कश्मीर। पहलगाम आतंकी हमले मामले की जांच करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि, इन लोगों ने आतंकियों को शरण देने का काम किया था।

एनआईए द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि, आतंकवादियों को शरण देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए थे और 16 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पहलगाम के बटकोट के परवेज अहमद जोथर और पहलगाम के हिल पार्क के बशीर अहमद जोथर ने हमले में शामिल तीन सशस्त्र आतंकवादियों की पहचान का खुलासा किया है और यह भी पुष्टि की है कि, वे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक थे।

एनआईए की जांच के अनुसार, परवेज और बशीर ने हमले से पहले हिल पार्क में मौसमी ढोक (झोपड़ी) में तीन हथियारबंद आतंकवादियों को जानबूझकर शरण दी थी। दोनों लोगों ने आतंकवादियों को भोजन, आश्रय और रसद सहायता प्रदान की थी।

22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बैसरन मीडो में आतंकी हमला हुआ था। आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें ज्यादातर पर्यटक और एक स्थानीय टट्टू संचालक सैयद आदिल हुसैन शामिल थे। इस हमले के पीछे पाकिस्तान के आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा और उसके प्रॉक्सी आतंकी संगठन टीआरएफ जिम्मेदार था।

चार आतंकी इस हमले में शामिल थे। इनमें से एक की भी गिरफ्तारी नहीं हुई। दो महीने बाद NIA द्वारा इन आतंकियों को पनाह देने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी शिविरों को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे।

Related to this topic: