Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयबा को थैंक्यू बोलने वाला मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार

पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयबा को थैंक्यू बोलने वाला मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार

पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयबा को थैंक्यू बोलने वाला मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार

Mohammad Naushad Arrested : झारखंड। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला करने के लिए पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयबा को थैंक्यू बोलने वाला झारखंड के बोकारो का मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस बुधवार को बोकारो के मखदुमपुर से मोहम्मद नौशाद को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने टेक्निकल सेल को शामिल कर इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी गठित की। एसआईटी ने बुधवार को नौशाद को गिरफ्तार किया। फिलहाल थाने में उससे पूछताछ चल रही है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि, आरोपी मोहम्मद नौशाद की उम्र 35 वर्षीय बताई जा रही है। नौशाद ने बिहार के मदरसे में कुरान की तालीम लेकर डिग्री हासिल की है। वर्तमान में पिता के साथ बोकारो में रह रहा है। उसका एक भाई दुबई में है, जिसके नाम से आवंटित सिम कार्ड का इस्तेमाल कर नौशाद ने इंस्ट्राग्राम व एक्स (पहले ट्वीटर) और फेसबुक चलाता है। बुधवार को आतंकी हमले में मारे गए लोगों के गम में पूरा देश गम में डूबा था वहीं नौशाद रात को आतंकियों को बधाई दे रहा था।

विवादित पोस्ट में क्या ?

नौशाद ने एक्स पर उर्दू में लिखा, 'शुक्रिया पाकिस्तान, शुक्रिया लश्कर-ए-तैयबा, अल्लाह तुम्हें हमेशा खुश रखे। आमीन, आमीन। हमें ज्यादा खुशी होगी अगर आरएसएस, भाजपा, बजरंग दल और मीडिया को निशाना बनाया जाए।' इसके साथ उसने तीन स्माइली इमोजी के साथ अपनी खुशी भी जाहिर की। उसने इसके बाद भी कई ट्वीट किए जिनमें काफी आपत्तिजनक और भड़काऊं बातें लिखी हैं।

नौशाद के ट्वीट के बाद लोग लगातार झारखंड पुलिस को टैग करके सख्त एक्शन लेने की मांग कर रहे थे। आरोपी इससे पहले भी काफी भड़काऊ बातें सोशल मीडिया पर लिखता रहा है। पहले भी लोग झारखंड पुलिस से उसकी शिकायत कर चुके थे। 

 

Related to this topic: