Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

पीसीसी चीफ दीपक बैज की रेकी पर सदन में विपक्ष का हंगामा, गर्भगृह में उतरकर की नारेबाजी

पीसीसी चीफ दीपक बैज की रेकी पर सदन में विपक्ष का हंगामा, गर्भगृह में उतरकर की नारेबाजी

पीसीसी चीफ दीपक बैज की रेकी पर सदन में विपक्ष का हंगामा गर्भगृह में उतरकर की नारेबाजी

CG Budget Session 2025 : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन पीसीसी चीफ दीपक बैज की रेकी पर विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया है। विपक्षी सदस्यों ने गर्भगृह में उतरकर नारेबाजी भी की है। स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने इस पर कार्यवाही करते हुए विपक्षी सदस्यों को निलंबित करते हुए सदन से बाहर जाने का निर्देश दिया। हालांकि कुछ देर बाद निलंबन रद्द भी कर दिया गया।

लोकल गंज थाने के TI को भी जानकारी नहीं 

दरअसल, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अपने घर की रेकी कर जासूसी करवाने का आरोप लगाया है। दीपक बैज ने कहा कि बीते दो रातों से लगातार 24 घंटे दंतेवाड़ा पुलिस CG 17 की गाड़ी उनके रायपुर स्थित उनके शासकीय निवास की रेकी कर रही थी। पैदल टहल कर हमने पकड़ा। लोकल गंज थाने के TI को भी जानकारी नहीं थी। दंतेवाड़ा के एडिशनल एसपी से भी बात की लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। बिना दस्तावेज के वे यहां पहुंचे थे।

दीपक बैज ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरी पुलिस प्रशासन एक एजेंट की तरह शासन के लिये काम कर रही। सबूत भी अब हमने पकड़ लिये हैं। पूरे जिले की पुलिस मेरे पीछे लगाई गई है। सरकार चुनाव में धांधली कर रही और जो मुझसे मिलने आ रहे उसकी निगरानी की जा रही है। इस मामले की जांच होनी चाहिए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। 

विपक्ष ने किया सदन की कार्यवाही का बहिष्कार

दीपक बैज की रेकी पर गुस्साए विपक्ष ने सदन के पूरे दिन की कार्यवाही का बहिष्कार किया है। सदन से बाहर निकलकर गांधी प्रतिमा के बाहर प्रदर्शन कर रहे विपक्षी विधायकों को मनाने के लिए संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप पहुंचे, लेकिन विपक्ष अपनी बात पर अड़ा रहा।

नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा ने कहा कि प्रश्ननकाल के दौरान हमने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के घर रेकी कराने का मुद्दा उठाया था। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। हमारे नेताओं को डराने, षड्यंत्र के तहत फंसाने का काम किया जा रहा है। सदन की पूरे दिन की कार्यवाही का हम बहिष्कार करते हैं।

Related to this topic: