Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो किया जारी, देखिए कैसे सेना ने टेरर लॉन्चपैड्स को किय

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो किया जारी, देखिए कैसे सेना ने टेरर लॉन्चपैड्स को किया तबाह

सेना ने जारी किया ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो, देखिए भारतीय सेना का एक्शन मोड

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो किया जारी देखिए कैसे सेना ने टेरर लॉन्चपैड्स को किया तबाह

Operation Sindoor Video: भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकवादी लॉन्चपैड्स को निशाना बनाकर उन्हें नष्ट कर दिया है। सेना ने इस कार्यवाही का एक नया वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से जारी किया है, जिसमें जवानों को भारी तोपों से आतंकी ठिकानों पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के बैकग्राउंड में देशभक्ति गीत 'कदम-कदम बढ़ाए जा...' बज रहा है, जो इस मिशन से जुड़ी भावना को दर्शाता है।



सेना ने वीडियो साझा करते हुए बताया कि यह हमला 8 और 9 मई की रात को जम्मू-कश्मीर और पंजाब के कई शहरों में पाकिस्तान द्वारा किए गए ड्रोन हमलों के जवाब में किया गया। सेना की इस तत्पर और निर्णायक कार्यवाही ने आतंकवादी ढांचे और उनकी क्षमताओं को बड़ा झटका दिया है।

इससे पहले, 7 मई की रात को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 स्थानों पर एयर स्ट्राइक करके लश्कर, जैश और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था। अब, सेना ने सीमा के पास स्थित टेरर लॉन्चपैड्स को भी मिट्टी में मिला दिया है।


जानकारी के लिए बता दें की रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी एक वीडियो दिखाया, जिसमें भारतीय जवानों को पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त करते हुए देखा जा सकता है।

इस ऑपरेशन से यह स्पष्ट होता है कि भारतीय सेना देश की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने के लिए तैयार है। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ सेना नीति सख्त और निर्णायक है।