सेना प्रमुख ने कहा ऑपरेशन सिंदूर धर्म युद्ध है, कभी नमाज के वक्त हमला नहीं किया

सेना प्रमुख ने कहा ऑपरेशन सिंदूर धर्म युद्ध है, कभी नमाज के वक्त हमला नहीं किया

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा ऑपरेशन सिंदूर एक धर्म युद्ध है, भारतीय सेना ने नैतिकता और सिद्धांतों का पालन करते हुए कार्रवाई की

By : Swadesh Digital
सेना प्रमुख ने कहा ऑपरेशन सिंदूर धर्म युद्ध है, कभी नमाज के वक्त हमला नहीं किया

सतना। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा ऑपरेशन सिंदूर एक धर्म युद्ध है, और हमने कभी नमाज के वक्त हमला नहीं किया, तो यह सिर्फ एक बयान नहीं था, बल्कि उस सोच का परिचय था जो भारतीय सेना को बाकी दुनिया से अलग बनाती है।

सतना लौटे सेना प्रमुख जहां से शुरू हुई थी यात्रा

53 साल बाद जब जनरल द्विवेदी अपने बचपन के स्कूल सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल, सतना पहुंचे, तो माहौल भावनाओं से भर गया। वही गलियारे, वही कक्षाएं, वही मैदान जहां कभी उन्होंने एक छात्र के रूप में कदम रखा था। बच्चों के बीच बैठकर उन्होंने न सिर्फ अपने अनुभव साझा किए, बल्कि जीवन का सबसे अहम सबक भी दिया Three-A मंत्र: Attitude, Adaptability, Ability। उन्होंने कहा,

 मैं इसी स्कूल में पढ़ा हूं। यहीं से सीखा कि सोच में अनुशासन और दिल में जज्बा हो तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं रहती। 

ऑपरेशन सिंदूर: युद्ध नहीं, नैतिकता की परीक्षा

जनरल द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर को सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि ‘धर्म युद्ध’ कहा। उनके अनुसार, यह अभियान 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू हुआ था। छह और सात मई की रात, भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत इलाकों में आतंकियों के ठिकाने तबाह किए। चार दिनों तक चली इस कार्रवाई में सेना ने सिर्फ दुश्मन को नहीं, बल्कि अपने नैतिक मूल्यों को भी मजबूत रखा।




उन्होंने कहा कि सेना ने कभी नमाज या किसी धार्मिक प्रार्थना के दौरान हमला नहीं किया। यह बात उस समय कही गई जब देश में सैन्य कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की बहसें चल रही थीं।  

संबंधित सामग्री

लद्दाख की ठंड से कच्छ की गर्मी तक काम करेगा BVS 10 सिंधु, सेना को मिलेंगे 18 वाहन

लद्दाख की ठंड से कच्छ की गर्मी तक काम करेगा BVS 10 सिंधु, सेना को मिलेंगे 18 वाहन

भारतीय सेना के लिए गुजरात के हजीरा में BVS 10 सिंधु वाहन का उत्पादन शुरू हो गया है। जानिए इसकी खासियत और लद्दाख से कच्छ तक इसके इस्तेमाल की योजना।

Oct 29, 2026
एयरफोर्स चीफ बोले- वायुसेना की पहुंच से कोई लक्ष्य बाहर नहीं, ऑपरेशन सिंदूर से मिला बड़ा सबक

एयरफोर्स चीफ बोले- वायुसेना की पहुंच से कोई लक्ष्य बाहर नहीं, ऑपरेशन सिंदूर से मिला बड़ा सबक

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना की पहुंच से कोई लक्ष्य बाहर नहीं है। उन्होंने बदलती दुश्मन रणनीति के हिसाब से खुद को ढालने पर जोर दिया।<br/>

Oct 25, 2026
CM Mohan Massege: विजयादशमी पर सीएम मोहन का संदेश, राम के आदर्शों से जोड़ी देश की ताकत, ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र

CM Mohan Massege: विजयादशमी पर सीएम मोहन का संदेश, राम के आदर्शों से जोड़ी देश की ताकत, ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र

विजयादशमी से पहले सीएम मोहन यादव ने ब्लॉग लिखकर राम के सत्य, न्याय और साहस के आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने सेना, शस्त्र पूजा और सुशासन पर भी बात रखी।

Oct 19, 2026
Ram Mandir CEO: राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने जितेंद्र मिश्र, कारगिल युद्ध से ऑपरेशन सिंदूर से खास कनेक्शन

Ram Mandir CEO: राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने जितेंद्र मिश्र, कारगिल युद्ध से ऑपरेशन सिंदूर से खास कनेक्शन

रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला CEO नियुक्त किया गया है। वे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वेस्टर्न एयर कमांड का नेतृत्व कर चुके हैं।

Sep 02, 2026
Minister Vijay Shah Case: मंत्री विजय शाह मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, अब मंजूरी का इंतजार

Minister Vijay Shah Case: मंत्री विजय शाह मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, अब मंजूरी का इंतजार

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामले में एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।

Aug 31, 2026