Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

चंडीगढ़ में संभावित ड्रोन हमले की चेतावनी, लोगों को घर के अंदर रहने की अपील

चंडीगढ़ में संभावित ड्रोन हमले की चेतावनी, लोगों को घर के अंदर रहने की अपील

चंडीगढ़ में संभावित ड्रोन हमले की चेतावनी लोगों को घर के अंदर रहने की अपील

Operation Sindoor 2.0 : चंडीगढ़। चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन से संभावित ड्रोन हमले की हवाई चेतावनी मिली है। इसकी पुष्टि चंडीगढ़ प्रशासन ने की है। बताया जा रहा है कि, चंडीगढ़ में अलर्ट सायरन बजाया जा रहा है। सभी लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है। इसके आलावा मोहाली में भी लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। एयरफोर्स की चेतावनी के बाद सायरन बजा है। बता दें कि देर रात पाकिस्तान के हमले के दौरान चंडीगढ़ में ब्लैकआउट रहा था।

चंडीगढ़ के डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा, एयरफोर्स स्टेशन से संभावित हमले की हवाई चेतावनी मिली है। सायरन बजाए जा रहे हैं। सभी को घर के अंदर रहने और बालकनी से दूर रहने की सलाह दी गई है।

वहीँ पंजाब सीएमओ ने बताया कि, पंजाब सरकार हालात से निपटने की तैयारी कर रही है। आज मंत्री सीमावर्ती जिलों में आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा करेंगे। अस्पतालों, दमकल केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। राशन और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता का निरीक्षण करेंगे।

कैबिनेट मंत्री सीमावर्ती जिलों में पहुंचेंगे। कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद 10 मंत्री सीमावर्ती इलाकों के लिए रवाना होंगे। मंत्री लाल चंद कटारूचक्क और डॉ. रवजोत सिंह गुरदासपुर जाएंगे। मंत्री कुलदीप धालीवाल और मोहिंदर भगत अमृतसर का कार्यभार संभालेंगे।

बता दें कि, इससे पहले चंडीगढ़ सेक्टर 39 से पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। शहर को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्पेशल टीम को तैनात कर संवेदनशील इलाकों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन में लोगों को शांत रहने के लिए कहा है। किसी भी तरह की अफवाह पर यकीन ना करने के लिए की अपील की गई है।

गौरतलब है कि, भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद 8 मई गुरुवार को पाकिस्तान की सेना ने भारत के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में ड्रोन और मिसाइल से हमलों की कोशिश की, लेकिन भारत ने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए इन हमलों को नाकाम कर दिया। फिलहाल पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। इसी को देखते हुए हरियाणा भी हाई अलर्ट पर है।

Related to this topic: