Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

श्रीनगर मुठभेड़ में जवानों ने तीन हमलावरों को किया ढेर, एक की तलाश जारी

श्रीनगर मुठभेड़ में जवानों ने तीन हमलावरों को किया ढेर, एक की तलाश जारी

श्रीनगर मुठभेड़ में जवानों ने तीन हमलावरों को किया ढेर एक की तलाश जारी

Operation Mahadev in Srinagar : श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार को सुरक्षाबल के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। बताया जा रहा है कि, पहलगाम हमलावर आतंकियों को भारतीय सेना की चिनार कोर ने घेरा है। फिलहाल दोनों तरफ से गोलीबारी की जा रही है।

इलाके में तीन आतंकियों के होने की आशंका है। माना जा रहा है कि ये विदेशी आतंकी हो सकते हैं। इस मुठभेड़ में तीनों आतंकियों को जवानों ने ढेर कर दिया है, जबकि एक की तलाश जारी है।

सेना ने कहा कि तीन आतंकी मारे गए हैं। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद हरवान के मुलनार इलाके में ऑपरेशन शुरू किया था। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, तीन आतंकियों में सुलेमान शाह की पहचान हुई है। सुलेमान पहलगाम हमले में शामिल था।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस क्षेत्र में टेरर ग्रुप द रेजिस्टेंस फ्रंट (The Resistance Front) के आतंकी छिपे हो सकते हैं। खासकर दाछीगाम नेशनल पार्क को TRF आतंकियों का मुख्य ठिकाना माना जाता रहा है। बता दें कि, यह वही ग्रुप है, जिस पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी मानी जा रही है।

 

गौरतलब है कि, 22 अप्रैल को आतंकियों ने पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाते हुए हमला किया था और 26 लोगों की हत्या कर दी थी। इसमें एक कश्मीरी नागरिक शामिल था। इसके बाद से ही आतंकियों की तलाश थी।

पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तानी आतंकी आसिफ फौजी (कोड नाम मूसा), सुलेमान शाह (यूनुस) और अबू तल्हा (आसिफ) शामिल थे। वहीं अन्य दो आतंकी आदिल गूरी और अहसान स्थानीय आतंकी थे।

Related to this topic: