Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

एक दिन हम छत्तीसगढ़ में शांति स्थापित करने में सफल होंगे - सुकमा नक्सली मुठभेड़ पर बोले CM साय

एक दिन हम छत्तीसगढ़ में शांति स्थापित करने में सफल होंगे - सुकमा नक्सली मुठभेड़ पर बोले CM साय

एक दिन हम छत्तीसगढ़ में शांति स्थापित करने में सफल होंगे - सुकमा नक्सली मुठभेड़ पर बोले cm साय

CM Vishnu Deo Sai on Sukma Naxalite Encounter : रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा में माओवादी और जवानों की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में अब तक दो जवानों के शव बरामद हुए है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवानों को बधाई दी और कहा कि, एक दिन छत्तीसगढ़ में हम शान्ति स्थापित करने में सफल होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, हमारे सुरक्षा बल लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं। हमारी सरकार को सत्ता में आए एक साल से अधिक हो गया है और इस दौरान हमारे सुरक्षा बल नक्सलवाद से पूरी दृढ़ता के साथ लड़ रहे हैं। हम उनके साहस को सलाम करते हैं ।

सुकमा मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

दरअसल, शनिवार को नक्सलियों और जवानों के बीच सुकमा के जंगलों में मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो माओवादियों को मार गिराया है। वहीं जंगल में सर्चिंग की जा रही है। यह मुठभेड़ किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगल में हुई।

सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत जंगल में सर्चिंग के लिए निकली थी। टीम को सूचना मिली कि इलाके में माओवादी छिपे हैं। इसके बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया। जवानों ने जंगल को घेर लिया है।

ऑपरेशन में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), कोबरा और सीआरपीएफ की एलीट यूनिट के जवान शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। अभी मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के एनकाउंटर के मामले काफी बढ़ गए हैं। पिछले कुछ महीनों में कई नक्सलियों ने सरेंडर किया है। वहीं सैकड़ों नक्सलियों को मार गिराया गया है। हालांकि इन ऑपरेशन में जवानों की शहादत भी दर्ज की गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये 

Related to this topic: