उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ तस्वीर साझा कर नई शुरुआत की जानकारी दी। दोनों की पोस्ट के बाद शादी और सगाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

By : हितेंद्र शर्मा
जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

नेशनल डेस्कः जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबरें सामने आई हैं । उमर अब्दुल्ला ने 31 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर निधि के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'कल एक नई यात्रा शुरू हुई।'  निधि राजदान ने भी अंगूठी के इमोजी के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की. हालांकि दोनों ने शादी या सगाई के बारे में अलग से कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद चर्चा तेज

उमर अब्दुल्ला की पोस्ट में निधि राजदान को टैग किया गया है।  इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। सोशल मीडिया पर साझा तस्वीरों और संदेशों को उनके जीवन में नई शुरुआत के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसे शादी, जबकि कुछ में सगाई बताया गया है । निधि राजदान लंबे समय तक पत्रकारिता से जुड़ी रही हैं। 

जुलाई में हुआ था पायल अब्दुल्ला से तलाक

उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला की शादी 1 सितंबर 1994 को हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं वे वर्ष 2009 से अलग रह रहे थे 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति से दोनों का विवाह खत्म करने का आदेश दिया था। अदालत ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत यह फैसला सुनाया था, दोनों पक्षों ने आपसी विवाद खत्म करने और एक-दूसरे के खिलाफ लंबित मामले वापस लेने पर भी सहमति जताई थी।

संबंधित सामग्री

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026
Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026
India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026