Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

भारत ही नहीं दुनिया के ये देश भी मनाते हैं नवरात्रि का पर्व…

भारत ही नहीं दुनिया के ये देश भी मनाते हैं नवरात्रि का पर्व…

भारत ही नहीं दुनिया के ये देश भी मनाते हैं नवरात्रि का पर्व…

Chaitra Navratri 2025: आज यानी 30 मार्च 2025 रविवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है जिसे हम हिंदू नववर्ष या फिर चैत्र नवरात्रि का प्रथम दिवस कहते हैं। आज से 9 दिनों तक माता रानी के नौ रूपों की पूजा होगी। नवरात्रि का पर्व भारत तक की सीमित नहीं है बल्कि दुनिया के अलग - अलग देश भी इसे मनाते हैं। आइए आपको बताते हैं किन देशों में नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।

बांग्लादेश

दुर्गा पूजा बांग्लादेश के बंगाली और गैर बंगाली हिंदू समुदायों द्वारा आम तौर पर मनाई जाती है कई बंगाली मुसलमान भी उत्सव में हिस्सा लेते हैं ढाका में ढाश्वरी मंदिर की पूजा भक्तों को आकर्षित करती है वहीं नेपाल में इस उत्सव को दशैन के रूप में मनाया जाता है इस तरह से नवरात्र का त्यौहार शक्ति के नौ रूपों की आराधना का उत्सव है।

नेपाल

हमारे पड़ोसी देश नेपाल में भी नवरात्र धूमधाम से मनाए जाते हैं। यहां इस उत्सव को दशैन के नाम से जाना जाता है। यह त्यौहार नेपाल में पूरे 15 दिनों तक चलताहै। बता दें यह नेपाल के सबसे प्रमुख धार्मिक त्यौहारों में से एक है। इस पर्व में पूरे परिवार के लोग एकत्रित होकर पूजा समारोह आयोजित करते हैं।

एशिया के इन देशों में मनाई जाती है नवरात्रि

नवरात्र ना केवल भारत बल्कि दुनिया में भी उतना ही प्रसिद्ध है जितना हमारे देश में। दुनिया भर के विभिन्न बागानों और खदानों में औपनिवेशिक काल के दौरान गिरमिटिया नौकरों के रूप में प्रवास करने वाले हिंदू प्रवासी और साथ ही वे लोग जो अपने दम पर प्रवास कर गए थे। उन्होंने अपने नवरात्री परंपराओं को मनाना जारी रखा उदाहरण के लिए मलेशिया सिंगापुर थाईलैंड और श्रीलंका में हिंदुओं ने 19वीं शताब्दी में दक्षिण पूर्व एशिया में हिंदू मंदिरों का निर्माण किया और नवरात्रि उनके प्रमुख पारंपरिक त्यौहारों में से एक रहा।

यूनाइटेड किंगडम

आज भी त्रिनिदाद और बे को गुयाना सूरी नामा फिजी मॉरिशस कनाडा दक्षिण अफ्रीका संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम में नवरात्रि लगभग 20वीं शताब्दी के मध्य से स्थानीय हिंदू समुदायों के सबसे प्रमुख उत्सवों में से एक है।