maihar Sharda Mandir Navratri devotees

Maihar Sharda Mandir: नवरात्रि के पहले दिन मैहर शारदा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, इतने श्रद्धालु पहुंचे

मैहर में शारदीय नवरात्रि मेले की शुरुआत रविवार को मां शैलपुत्री की पूजा के साथ हुई पहले दिन दोपहर तक करीब 1 लाख श्रद्धालुओं ने मां शारदा के दर्शन किए। भक्तों ने व्यवस्थाओं की तारीफ की।

By : संजय चतुर्वेदी
Maihar Sharda Mandir: नवरात्रि के पहले दिन मैहर शारदा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, इतने श्रद्धालु पहुंचे

Sharda Mata Mandir Devotees Visit

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर में रविवार को शारदीय नवरात्रि मेले का आगाज हुआ। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा- अर्चना की गई। सुबह तीन बजे जैसे ही मां शारदा मंदिर के पट खुले दर्शन के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। देश के अलग-अलग जिलों और राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मैहर पुहंचे। मंदिर में मां शारदा का लाल परिधान मनमोहक श्रृंगार किया गया। प्रशासन की व्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं ने आसानी से दर्शन किए।

दोपहर तक एक लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन

प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, 11 अक्टूबर को सुबह से दोपहर एक बजे तक कुल  1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के  दर्शन किए। इनमें 1 लाख 723 श्रद्धालु पैदल मार्ग, 1 हजार 561 वैन मार्ग और 2,500 श्रद्धालु रोपवे से माता के दरबार तक पहुंचे। इससे पहले की जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे तक ही 75 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे।

श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की

दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं ने प्रशासन और पुलिस के इंतजाम को सराहा। गोंदिया से आए रविकांत और उनके साथियों ने बताया कि वे पिछले 11 साल से लगातार मां के दर्शन के लिए मैहर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी व्यवस्था बेहतर मिली। महाराष्ट्र से आए भक्तों ने भी इंतजामों की तारीफ की। उन्होंने मंदिर परिसर में चली आशीर्वाद भोग प्रसाद व्यवस्था को भी आगे भी जारी रखने की अपील की है। नरसिंहपुर के जगन्नाथ प्रजापति ने प्रशासन का आभार जताया। दतिया से आए एक भक्त ने कहा कि पुलिस प्रशासन की वजह से दर्शन सुगमता से हो रहे हैं।

चाक चौबंद व्यवस्था से मिली सुविधा

बता दें कि मंदिर में दर्शन और मेला क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बरती गई है। इस दौरान 650 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वे मंदिर के रास्तों और मेला परिसर में मुस्तैदी से चौकसी बरत रहे हैं। इसके साथ ही सीसीटीवी भी लगे हैं। साथ ही मेडिकल फेसिलिटी भी उपलब्ध हैं। इसके चलते पन्ना से दर्शन करने आए एक बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली तो स्वास्थ्य दल के डॉ तुरंत मौके पहुंचे। जांच में तेज बुखार और चक्कर की शिकायत सामने आई। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से सिविल अस्पताल भेजा गया।

लाखों दर्शकों के पहुंचने से निर्देशों के पालन की अपील

नवरात्रि मेला के दौरान आने वाले दिनों में लगभग 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावन है। इसे देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं से तय मार्गों का इस्तेमाल करने और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

संबंधित सामग्री

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026
Farmer Benefit News: धरमजयगढ़ में किसानों को सौगात; 21 क्विंटल से कम धान बेचा तब भी मिलेगी पूरी राशि

Farmer Benefit News: धरमजयगढ़ में किसानों को सौगात; 21 क्विंटल से कम धान बेचा तब भी मिलेगी पूरी राशि

छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने किसानों को राहत देते हुए कहा कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वालों को भी कृषक उन्नति योजना में अंतर की राशि मिलेगी। यह व्यवस्था हर साल रहेगी।

Nov 15, 2026