Breaking News
  • आतंकी संगठन से संबंधों के चलते जम्मू-कश्मीर के दो सरकारी कर्मचारियों की सेवा समाप्त
  • मुरैना में गश्त पर निकली थी टीम, रेत माफिया ने वन रक्षक को ट्रैक्टर से कुचला, मौत
  • ममता बनर्जी ने भवानीपुर से नामांकन भरा:भाजपा के सुवेंदु अधिकारी यही से उम्मीदवार
  • उत्तराखंड में चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में भी ओले गिरे: MP में 3 चक्रवात एक्टिव
  • सेंसेक्स 2946 अंक चढ़कर 77,563 पर बंद:निफ्टी 874 अंक बढ़कर 23,997 पर पहुंचा

होम > देश

North India Weather Alert: Rain, Snowfall & Landsl

उत्तर भारत में मौसम का तांडव: चारों धाम में बर्फबारी, बारिश और लैंडस्लाइड

उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर तेज, उत्तराखंड में बर्फबारी, यूपी-एमपी-राजस्थान में बारिश और आंधी, जबकि जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में लैंडस्लाइड की घटनाएं।


उत्तर भारत में मौसम का तांडव चारों धाम में बर्फबारी बारिश और लैंडस्लाइड 

देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक गंभीर रूप ले लिया है। दो सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

चारधाम में बर्फ की सफेद चादर

उत्तराखंड के चारधाम केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में लगातार बर्फबारी हो रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के अन्य जिलों में भी रुक-रुक कर बारिश जारी है, जिससे ठंड फिर लौट आई है। देहरादून में तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिससे सुबह-शाम की ठंड बढ़ गई है।

यूपी में आंधी-बारिश, कई जिलों में नुकसान

उत्तर प्रदेश में मौसम ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। लखनऊ, बाराबंकी, जौनपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश और धूल भरी आंधी चली।तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के पोल गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आने वाले दिनों में भी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल में लैंडस्लाइड,जम्मू-कश्मीर में हाईवे बंद

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण कई इलाकों में लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं। चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में भूस्खलन के चलते निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त हो गया.शिमला, कुफरी और नारकंडा जैसे इलाकों में बर्फबारी से ठंड में काफी बढ़ोतरी हुई है।जम्मू-कश्मीर के रामबन क्षेत्र में लैंडस्लाइड के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।  इससे यातायात प्रभावित हुआ है और कई वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं।

राजस्थान में आंधी और ओलावृष्टि

राजस्थान के उदयपुर, जैसलमेर और नागौर जैसे जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई है। कुछ स्थानों पर मकानों को नुकसान पहुंचने की भी खबर है। तापमान में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश में 18 जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं, जिसके कारण मौसम अस्थिर बना हुआ है। करीब 18 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर मंगलवार को भी बारिश दर्ज की गई।

अगले 48 घंटे का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और भारी बारिश भी हो सकती है। हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

Related to this topic: