नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई। X पर पोस्ट कर कहा- बिहार की नई सरकार को पूरा सहयोग रहेगा। CM हाउस के बाहर समर्थकों का हंगामा।
बिहार के CM नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को विधानसभा पहुंचकर इसके लिए नामांकन किया। नीतीश कुमार के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद थे। बीजेपी अध्यक्ष ने भी राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन किया है।

बिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि वह इस बार राज्यसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अपनी मंशा जाहिर की और कहा कि बिहार की नई सरकार को उनका पूरा सहयोग रहेगा.नीतीश के इस ऐलान के बाद पटना में सियासी हलचल तेज हो गई। मुख्यमंत्री आवास के बाहर बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता जुट गए और नारेबाजी शुरू कर दी। कई समर्थक भावुक भी नजर आए, कुछ तो रोते हुए दिखे।

X पर लिखा- संसद के दोनों सदनों का सदस्य बनने की इच्छा
नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा कि सार्वजनिक जीवन की शुरुआत से ही उनके मन में यह इच्छा रही है कि वह बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों के भी सदस्य बनें.इसी क्रम में इस बार हो रहे राज्यसभा चुनाव में वह सदस्य बनने की इच्छा जता रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में बनने वाली नई सरकार को उनका पूरा समर्थन और सहयोग रहेगा।
आज कर सकते हैं नामांकन
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत कई नेताओं ने नामांकन रसीद (NR) कटवाई है। इनमें नीतीश कुमार के साथ रामनाथ ठाकुर, निशांत कुमार और मनीष वर्मा का नाम भी शामिल बताया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार आज विधानसभा पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
अमित शाह की मौजूदगी की भी चर्चा
सीएम नीतीश कुमार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया हैं.इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी आज पटना पहुंचे।

CM हाउस के बाहर समर्थकों का विरोध
दूसरी तरफ मुख्यमंत्री आवास के बाहर जदयू कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि नीतीश कुमार बिहार छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे.कुछ कार्यकर्ता भावुक होकर रोते नजर आए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार की पहचान हैं और उन्हें राज्य की राजनीति में ही रहना चाहिए।
मंत्री और विधायकों की गाड़ियां रोकी
हंगामे के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास की ओर जा रहे कई नेताओं का भी विरोध किया.बीजेपी कोटे के मंत्री सुरेंद्र मेहता, जदयू एमएलसी संजय गांधी और जदयू विधायक प्रेम मुखिया की गाड़ियों को रोक दिया गया। कुछ जगह धक्का-मुक्की की स्थिति भी बन गई.इसी बीच मंत्री मदन सहनी सुबह CM हाउस पहुंचे, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने का समय नहीं मिल सका।
पार्टी नेताओं पर भी नारेबाजी
मुख्यमंत्री आवास के बाहर मौजूद कार्यकर्ताओं ने जदयू नेताओं ललन सिंह, विजय चौधरी और संजय झा के खिलाफ भी नारे लगाए.इस पूरे घटनाक्रम पर ललन सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जो भी फैसला लेंगे, पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को उसे स्वीकार करना होगा।