Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

नीतीश कुमार की एक और बड़ी घोषणा - बढ़ायी जाएगी ममता और आशा कार्यकर्ताओं की मानदेय राशि

नीतीश कुमार की एक और बड़ी घोषणा - बढ़ायी जाएगी ममता और आशा कार्यकर्ताओं की मानदेय राशि

नीतीश कुमार की एक और बड़ी घोषणा - बढ़ायी जाएगी ममता और आशा कार्यकर्ताओं की मानदेय राशि

Bihar Election Nitish Kumar Announcements : बिहार। चुवानी साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। बुधवार सुबह उन्होंने राज्य की ममता कार्यकर्ताओं को मिलने वाली मानदेय राशि बढ़ाने की बात कही है। इसी के साथ सीएम ने आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी बढाए जाने की घोषणा की है। इसके पहले नीतीश कुमार ने युवाओं और सफाई कर्मचारियों के लिए आयोग के गठन की बात कही थी।

सीएम नितीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा - 'नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से हमलोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आशा तथा ममता कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे ध्यान में रखते हुए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं के अहम योगदान को सम्मान देते हुए उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।'

'आशा कार्यकर्ताओं को अब 1 हजार रुपए की जगह 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपए की जगह 600 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, इससे उनका मनोबल और बढ़ेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।'

Related to this topic: