Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

पहलगाम हमले की NIA जाँच करेगी, आदेश जारी

पहलगाम हमले की NIA जाँच करेगी, आदेश जारी

पहलगाम हमले की nia जाँच करेगी आदेश जारी

Pahalgam Terror Attack Latest News: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिए हैं, जिसके अनुसार NIA अब औपचारिक रूप से इस केस की विस्तृत जांच करेगी।

पहलगाम पहुंची निअ की टीम

मीडिया रिर्पोट्स की माने तो जांच एजेंसी की टीम पहले से ही पहलगाम में मौजूद थी और हमला स्थल का मौके पर जाकर निरीक्षण कर चुकी है। जांच एजेंसी की फॉरेंसिक टीम और इन्वेस्टिगेटिंग टीम घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटा रही है। NIA स्थानीय पुलिस से इस मामले से संबंधित केस डायरी, FIR और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज को अपने कब्जे में लेने की तैयारी में है।

सबूत जुटाने और चश्मदीदों से संपर्क कर रही जाँच एजेंसी

जानकारी के मुताबिक एनआईए की टीम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और चश्मदीदों से संपर्क करने में जुटी है। वहीं, दूसरी ओर मानव रहित विमानों(UAV) और ड्रोन जैसे उपकरणों से जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बल आतंकवादियों की तलाश में जुटी हुई है। अब तक कई आतंकवादियों के घर को नष्ट कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि जाँच एजेंसी इस हमले से जुड़े आतंकी मॉड्यूल्स, स्थानीय नेटवर्क और संभावित स्लीपर सेल्स की भूमिका की भी जाँच करेगी। इस हमले से जुड़े डिजिटल सबूतों, कॉल रिकॉर्ड्स, सोशल मीडिया गतिविधियों के अलावा सीमा की उस पार से संचालित होने वाले आतंकी नेटवर्क की भी जांच करेगी।

Related to this topic: