Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

हाईवे पर नया दौर शुरू: सालभर में टोल बूथ खत्म होंगेः गडकरी

हाईवे पर नया दौर शुरू: सालभर में टोल बूथ खत्म होंगेः गडकरी

हाईवे पर नया दौर शुरू सालभर में टोल बूथ खत्म होंगेः गडकरी

बैरियर लेस सिस्टम लागू होगा, 10 जगह पायलट प्रोजेक्ट शुरू

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में गुरुवार को बताया कि अगले एक साल में हाईवे पर मौजूदा टोल वसूली सिस्टम खत्म कर दिया जाएगा। इसकी जगह पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक, बैरियर-लेस टोल सिस्टम लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नए सिस्टम का पायलट प्रोजेक्ट फिलहाल 10 स्थानों पर शुरू किया जा चुका है और इसे एक साल के भीतर पूरे देश में लागू करने का लक्ष्य है।

एनईटीसी : एक इलेक्ट्रॉनिक टोल प्लेटफॉर्म

गडकरी ने बताया कि इस समय देशभर में करीब 4,500 हाईवे प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जिनकी कुल लागत लगभग 10 लाख करोड़ रुपए है। पहले टोल प्लाजा पर गाड़ियों को रुककर नकद या कार्ड से भुगतान करना पड़ता था। फास्टैग आने से वाहनों के रुकने का समय कम हुआ है। अब अगला कदम बिना बैरियर वाले हाईटेक टोल सिस्टम की ओर है, जिसमें टोल पर रुकने की जरूरत नहीं होगी और पैसे अपने आप कट जाएंगे।

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (एनईटीसी) प्रोग्राम बनाया है।

इसका उद्देश्य है

अलग-अलग हाईवे पर एक ही तकनीक से सहज टोल वसूली

सिस्टम से जुड़ी परेशानियों को खत्म करना

एनईटीसी सिस्टम का मुख्य हिस्सा फास्टैग है। यह रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन तकनीक पर आधारित टैग होता है, जिसे वाहन के सामने वाले शीशे पर लगाया जाता है। जैसे ही वाहन टोल लेन से गुजरता है, सेंसर इस टैग को रीड कर लेता है और यूज़र के लिंक्ड बैंक खाते या वॉलेट से राशि अपने आप कट जाती है।

Related to this topic: