Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

Nepal Bus Accident: 7 Indian Pilgrims Dead

नेपाल में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी बस; 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

नेपाल के गोरखा जिले में मनकामना मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की माइक्रोबस खाई में गिरने से 7 भारतीयों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।


नेपाल में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी बस 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत कई घायल

नेपाल के गोरखा जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मनकामना मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की माइक्रोबस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कम से कम सात भारतीय श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

खाई में गिरी माइक्रोबस

पुलिस के अनुसार हादसा गोरखा जिले के साहिद लखन ग्रामीण नगरपालिका के कंतार क्षेत्र में हुआ। श्रद्धालुओं को लेकर जा रही इलेक्ट्रिक माइक्रोबस अचानक सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। बस में एक दर्जन से अधिक यात्री सवार थे।हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों का अस्पताल में इलाज

हादसे में घायल सात लोगों को इलाज के लिए भरतपुर स्थित Chitwan Medical College में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की वजह स्पष्ट नहीं

गोरखा के जिला अधिकारी बहादुर श्रेष्ठ ने बताया कि माइक्रोबस मनकामना मंदिर से पश्चिम की ओर तनहूं जिले के अनबुखैरेनी क्षेत्र की तरफ जा रही थी। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि श्रद्धालु दर्शन के बाद किस स्थान के लिए रवाना हुए थे।पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और फिलहाल दुर्घटना की सही वजह सामने नहीं आई है।

पहले भी हो चुका है बड़ा हादसा

गौरतलब है कि करीब दो वर्ष पहले भी तनहूं जिले के अनबुखैरेनी क्षेत्र में भारतीय श्रद्धालुओं से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उस हादसे में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई थी।