Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में मिला सम्मान, सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने

नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में मिला सम्मान, सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा को सेना में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है l

नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में मिला सम्मान सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने

Neeraj Chopra: भारत के सबसे चमकते सितारों में से एक, ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। अब वो खेल के मैदान के साथ-साथ भारतीय सेना में भी एक ऊंचे ओहदे पर पहुंच गए हैं। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल और पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज को टेरिटोरियल आर्मी में "मानद लेफ्टिनेंट कर्नल" की रैंक दी गई है। ये सम्मान उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से दिया गया है।

रक्षा मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन 

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया कि राष्ट्रपति ने टेरिटोरियल आर्मी रेगुलेशन के तहत अपने विशेषाधिकार का उपयोग करते हुए 9 मई को नीरज चोपड़ा को इस सम्मान से नवाजा। यह रैंक 16 अप्रैल 2025 से प्रभावी मानी गई है। इससे पहले नीरज सेना में सूबेदार और फिर सूबेदार मेजर की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

नीरज चोपड़ा की उपलब्धियाँ

नीरज की ये उपलब्धि केवल खेल जगत के लिए ही नहीं, बल्कि भारतीय सेना और पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सेना में रहते हुए ही कई अहम उपलब्धियां हासिल की हैं। साल 2016 में उन्होंने जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता, और उसी साल भारतीय सेना में भर्ती हुए। इसके बाद उन्होंने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया, टोक्यो में ओलंपिक गोल्ड, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण, डाइमंड लीग की ट्रॉफी और पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल इन सभी ने उन्हें देश के सबसे सफल एथलीटों की कतार में खड़ा कर दिया।

नीरज चोपड़ा से पहले भी कई दिग्गज खिलाड़ियों को टेरिटोरियल आर्मी और सेना में इस तरह के मानद पद दिए जा चुके हैं। सालों पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव को भी लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक मिली थी। 2011 में एमएस धोनी और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा को भी यही रैंक दी गई थी। भारतीय वायुसेना ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को ऑनररी ग्रुप कैप्टन बनाया था।

Related to this topic: