Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

मां और मातृशक्ति के अपमान को लेकर एनडीए का बिहार बंद का ऐलान

मां और मातृशक्ति के अपमान को लेकर एनडीए का बिहार बंद का ऐलान

मां और मातृशक्ति के अपमान को लेकर एनडीए का बिहार बंद का ऐलान

पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां हीराबेन के अपमान को लेकर 4 सितंबर को बिहार बंद का आह्वान किया है। विपक्षी दलों कांग्रेस और राजद के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां हीराबेन के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

एनडीए के नेता ने कहा कि महागठबंधन की ओर से अब तक इस घटना को लेकर माफी नहीं मांगी गई है, जो उनके अहंकार का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती माँ और बहन को अपमानित करने वालों को नहीं छोड़ेगी और इसका जवाब देगी। 4 सितंबर को एनडीए महिला मोर्चा की महिलाएं सड़कों पर उतरेंगी और इस घटना के विरोध में प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि इसमें अस्पताल, नेशनल हाईवे और रेलवे को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर सुबह 7:00 से 12:00 तक बिहार बंद रहेगा।

मनोज राय ने कहा कि महिलाओं को अपमानित करना राजद और कांग्रेस की संस्कृति है। उन्होंने कहा कि यह माँ को अपमानित करने की घटना है और बिहार की महिलाएं इसका जवाब देंगी। एनडीए संयोजक मनोज राय ने कटिहार के आम जनता से अपील की कि वे इस बंदी में शामिल होकर बंदी अभियान को सफल बनाएं।

Related to this topic: