Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

मुठभेड़ से बौखलाए नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, सुकमा पुलिस कर रही जांच

मुठभेड़ से बौखलाए नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, सुकमा पुलिस कर रही जांच

मुठभेड़ से बौखलाए नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या सुकमा पुलिस कर रही जांच

Naxalites killed villager in Sukma : सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक जारी है। सुकमा में जवानों की कार्रवाई से बौखलाए नक्सलियों ने ग्रामीणों को निशाना बनाना शुरू किया है। जानकारी के अनुसार, नक्सल प्रभावित कहे जाने वाले सुकमा में नक्सलियों ने बीती शाम एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। इस घटना से सभी ग्रामीण दहशत में हैं। फिलहाल सुकमा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि, मृतक की पहचान कलमू हिड़मा के रूप में की गई है। मृतक की उम्र 65 साल बताई जा रही है। मृतक को पूर्व विधायक मनीष कुंजाम का छोटा ससुर बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, हिड़मा थाना चिंतागुफा क्षेत्र के ग्राम पेंटापाड़ में रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे।

गौरतलब है कि, बीते दिन 1 मार्च को नक्सलियों और जवानों के बीच सुकमा के जंगलों में मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ सुबह से जारी थी। जानकारी के अनुसार, जवानों की टीम जंगल में सर्चिंग के लिए निकली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवानों को जंगल में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।

इसके बाद जवानों की संयुक्त टीम जंगल में सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी।सुकमा जिले के गुंडराजगुडेम के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया गया था। इन दोनों की पहचान सोड़ी लिंगे और पोड़ियाम हड़मा के रूप में हुई है। दोनों नकस्लियों पर पांच-पंच लाख रुपये का इनाम था।

Related to this topic: