Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

नेशनल हेराल्ड केस: दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनिया-राहुल गांधी से मांगा जवाब

नेशनल हेराल्ड केस: दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनिया-राहुल गांधी से मांगा जवाब

नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जवाब मांगा। ED ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को PMLA के लिए खतरा बताया।

नेशनल हेराल्ड केस दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनिया-राहुल गांधी से मांगा जवाब

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है. दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को सोनिया गांधी राहुल गांधी और अन्य आरोपियों को नोटिस जारी करते हुए उनसे प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका पर जवाब मांगा है । यह याचिका उस ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ दाखिल की गई है, जिसमें ED की मनी लॉन्ड्रिंग शिकायत को खारिज कर दिया गया था।

ED की दलील: PMLA ही बेअसर हो जाएगा

ED की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत में कहा कि अगर ट्रायल कोर्ट का फैसला कायम रहा, तो यह प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) को लगभग बेकार कर देगा । उनका तर्क था कि मनी लॉन्ड्रिंग जैसे मामलों में जांच एजेंसी की भूमिका और कानून की मंशा को इस आदेश से गंभीर झटका लगेगा ।

क्या है मामला?

नेशनल हेराल्ड केस का संबंध एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) और यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े कथित वित्तीय लेन-देन से है. ED का आरोप रहा है कि इस पूरे लेन-देन के जरिए संपत्तियों पर अवैध तरीके से नियंत्रण हासिल किया गया, जो मनी लॉन्ड्रिंग के दायरे में आता है हालांकि इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने ED की शिकायत को खारिज कर दिया था जिसके बाद जांच एजेंसी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया ।

हाईकोर्ट का रुख: सभी पक्षों को सुना जाएगा

दिल्ली हाईकोर्ट ने फिलहाल मामले में कोई अंतिम टिप्पणी नहीं की है लेकिन सोनिया गांधी राहुल गांधी और अन्य आरोपियों को नोटिस जारी कर यह साफ कर दिया है कि मामले के हर पहलू पर सुनवाई होगी। 

Related to this topic: