Breaking News
  • जम्मू-कश्मीर में 28 दिनों में 733 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 47 के घर पर बुलडोजर चला
  • नोएडा की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, कई ब्लास्ट हुए: शोरूम और 7 दुकानें जलकर राख
  • हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हनुमान-चालीसा पाठ हुआ, मां वाग्देवी की पूजा हुई
  • एमपी में हर पाठ्यक्रम में शहीद की पत्नी और बच्चों के लिए एक सीट आरक्षित रहेगी
  • बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी
  • ISIS के नंबर-2 कमांडर की अमेरिकी ऑपरेशन में मौत, अफ्रीका में छिपा था
  • नीदरलैंड में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- आज का भारत बड़े सपने देख रहा

होम > देश

निदा खान को झटका, जमानत याचिका खारिज

नासिक TCS कन्वर्जन केस: निदा खान को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने अग्रिम जमानत ठुकराई

नासिक TCS कन्वर्जन मामले में आरोपी निदा खान को अदालत से राहत नहीं मिली। अग्रिम जमानत याचिका खारिज, जानिए क्या हैं आरोप और आगे क्या हो सकता है।


नासिक tcs कन्वर्जन केस निदा खान को नहीं मिली राहत कोर्ट ने अग्रिम जमानत ठुकराई

महाराष्ट्र के नासिक से एक चर्चित मामला सामने आया है, जहां कथित जबरन धर्मांतरण केस में आरोपी निदा खान को अदालत से बड़ा झटका लगा है सत्र न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। ऐसे में अब गिरफ्तारी का खतरा और बढ़ गया है। यही वजह है कि यह मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया है

 अदालत ने क्यों ठुकराई जमानत?

दरअसल, अदालत ने साफ कहा कि इस मामले में आरोपी को राहत देने का कोई ठोस आधार नहीं है प्रारंभिक साक्ष्यों और पीड़ित के बयान को देखते हुए कोर्ट को लगा कि यह गंभीर मामला है, जिसमें जांच प्रभावित हो सकती है. इसी वजह से अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

अब समझिए पूरा विवाद, जिसने इसे बड़ा मुद्दा बना दिया। यह मामला टीसीएस के बीपी में काम करने वाले हिंदुओ कर्मियों का है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से शिकायत की थी निदा खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर यौन उत्पीड़न और साथ ही कन्वर्जन के लिए दबाव बनाया। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी ने अपने पद का इस्तेमाल कर डराने और मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की।

 पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।  इसके साथ ही महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता कानून के तहत भी कार्रवाई की गई है, जो जबरन धर्मांतरण के मामलों को गंभीर अपराध मानता है। यानी कानूनी रूप से मामला काफी मजबूत और संवेदनशील माना जा रहा है।

 अदालत से राहत न मिलने के बाद अब पुलिस के पास आरोपी को हिरासत में लेने का रास्ता साफ हो गया है. हालांकि, माना जा रहा है कि बचाव पक्ष इस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दे सकता है। 

यह मामला सिर्फ एक आपराधिक केस नहीं, बल्कि कॉर्पोरेट माहौल, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और धर्म से जुड़े मुद्दों को भी छूता है। इसी वजह है इसके बाद बड़ी कंपनियों में काम कर रहे लोगों के शोषण और कन्वर्जन से यह लगातार बहस का विषय बना हुआ है।

 

Related to this topic: