Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा जल्द, इन राज्यों में प्रक्रिया हुई पूरी

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा जल्द, इन राज्यों में प्रक्रिया हुई पूरी

BJP President: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बदलाव करते हुए 24 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है l

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा जल्द इन राज्यों में प्रक्रिया हुई पूरी

BJP President: भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक बदलाव की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अब तक 24 राज्यों में अपने नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। बुधवार को पार्टी ने दो और राज्यों मध्य प्रदेश और लद्दाख में नए अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया, जिससे यह संख्या बढ़कर 24 हो गई है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही यह संख्या 25 तक पहुंच सकती है।

मध्य प्रदेश में हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वे वैश्य समाज से आते हैं और संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वहीं, लद्दाख की कमान ताशी गयालसन खाचू को सौंपी गई है। इन दोनों नेताओ को संगठन में मजबूत पकड़ और कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी छवि के लिए जाना जाता है।

इससे पहले मंगलवार को बीजेपी ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार जैसे छह राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की थी। सोमवार को मिजोरम और पुडुचेरी में भी नए अध्यक्षों के नाम सामने आए थे।

जल्द होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान

जानकारी के लिए बता दें कि पश्चिम बंगाल में फिलहाल नामांकन प्रक्रिया चल रही है। राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता शामिक भट्टाचार्य ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके साथ विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार भी मौजूद रहे। कुछ पार्टी के जानकारों का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया तब शुरू होगी जब उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली और हरियाणा जैसे अहम राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरे हो जाएंगे।

इन नियुक्तियों को देखते हुए कहा जा सकता है कि बीजेपी आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है। यह पूरा बदलाव पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में संभावित फेरबदल की तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है।

Related to this topic: