Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > देश

Nagpur Explosion: 17 Dead in Factory Blast

नागपुर के पास विस्फोटक फैक्ट्री में भीषण धमाका, 17 मजदूरों की मौत; सुबह की शिफ्ट बनी काल

नागपुर के पास कटोल में SBL Energy Limited की विस्फोटक फैक्ट्री में भीषण धमाका। 17 मजदूरों की मौत, 18 घायल। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने जताया शोक, जांच शुरू।


नागपुर के पास विस्फोटक फैक्ट्री में भीषण धमाका 17 मजदूरों की मौत सुबह की शिफ्ट बनी काल

नागपुर के पास कटोल तहसील के राउलगांव में स्थित विस्फोटक निर्माण कंपनी में हुए भीषण विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 18 अन्य घायल हैं। आसपास के गांवों तक धमाके की आवाज़ सुनाई दी।

डेटोनेटर यूनिट में विस्फोट, इमारत का हिस्सा ढहा

जानकारी के मुताबिक खनन और औद्योगिक विस्फोटक बनाने वाली कंपनी SBL Energy Limited की डेटोनेटर निर्माण इकाई में यह हादसा हुआ। घटना सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पहले तेज धमाका हुआ, फिर आग की लपटें और धुएं का घना गुबार आसमान में उठता दिखा। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि यूनिट का एक हिस्सा ढह गया। उस समय प्रभावित सेक्शन में 25 से 30 श्रमिक मौजूद थे। कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की भी आशंका जताई गई थी।

height=435

नागपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने 17 मौतों की पुष्टि की है। घायलों को आसपास के अस्पतालों और नागपुर के ऑरेंज सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस, दमकल और आपातकालीन सेवाएं मौके पर तुरंत पहुंचीं। मलबा हटाने और आग पर काबू पाने का काम युद्ध स्तर पर चला।स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाके के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। कुछ देर तक कोई समझ ही नहीं पाया कि हुआ क्या है।

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने जताया शोक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर हैं और राहत-बचाव में तेजी लाई गई है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। यह कंपनी खनन में इस्तेमाल होने वाले डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक सामग्री का निर्माण करती है। ऐसे में सुरक्षा प्रोटोकॉल बेहद सख्त होने चाहिए। 

Related to this topic: