Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

भारतीय संस्कृति अपनाएं मुस्लिम-ईसाई:डॉ.मोहन भागवत

भारतीय संस्कृति अपनाएं मुस्लिम-ईसाई:डॉ.मोहन भागवत

भारतीय संस्कृति अपनाएं मुस्लिम-ईसाईडॉमोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि हिंदुत्व सीमाओं में बंधा नहीं है, बल्कि समावेशी है। यदि मुस्लिम और ईसाई इस देश की पूजा करें, भारतीय संस्कृति का पालन करें और अपनी परंपराओं व रीति-रिवाजों को कायम रखते हुए राष्ट्र के प्रति आस्था रखें, तो वे भी हिंदू हैं।

भागवत ने गुवाहाटी में संघ के शताब्दी वर्ष के तहत बुद्धिजीवियों, लेखकों और उद्यमियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने पांच सामाजिक परिवर्तनों-सामाजिक सद्भाव, परिवार जागरण, नागरिक अनुशासन, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण- पर विस्तार से बात की।

डॉ. मोहन भागवत गुरुवार को मणिपुर के दौरे पर पहुंचे। वह तीन दिन राज्य में रहेंगे और नागरिकों, उद्यमियों और जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। डॉ. भागवत 21 नवंबर को मणिपुर हिल्स के जनजातीय नेताओं से मिलेंगे। उनका यह दौरा संगठन के शताब्दी समारोह की कड़ी में हो रहा है।

Related to this topic: