Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

एक हिंदू लड़की फंसाने पर मुस्लिम संगठन देते हैं 10 लाख, मेरे पति को 20 लाख मिले

एक हिंदू लड़की फंसाने पर मुस्लिम संगठन देते हैं 10 लाख, मेरे पति को 20 लाख मिले

एक हिंदू लड़की फंसाने पर मुस्लिम संगठन देते हैं 10 लाख मेरे पति को 20 लाख मिले

मुस्लिम पत्नी ने ही खोली पति की पोल, केस दर्ज

ओडिशा के केंद्रापड़ा जिले से एक सुनियोजित 'लव जिहाद' का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, सैजुद्दीन खान नाम का शख्स खुद को कुंवारा बताकर हिंदू युवतियों को फंसाता था और शारीरिक संबंध बनाने के बाद उन्हें शादी के लिए मजबूर करता था।

आरोपित की पत्नी फरीदा ने शिकायत करते हुए बताया कि कुछ मुस्लिम संगठनों की ओर से एक हिंदू युवती से विवाह करने पर करीब दस लाख रुपए तक की सहायता दी जाती थी।

केंद्रपाड़ा सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली फरीदा ने अपने पति सैजुद्दीन के खिलाफ केंद्रपाड़ा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में फरीदा ने बताया कि उसने 2020 में सैजुद्दीन खान से निकाह किया था और दोनों का एक बच्चा भी है। फरीदा के अनुसार, बच्चे के पैदा होने के लगभग दो साल बाद सैजुद्दीन उन्हें छोड़कर चला गया। इसके बाद उसने कथित तौर पर खुद को कुंवारा बताकर एक हिंदू महिला को प्रेम में फंसाया और उससे जबरन संबंध बनाकर शादी कर ली।

मुस्लिम संगठनों पर आर्थिक मदद के आरोप

शिकायत में यह भी कहा गया है कि हाल के महीनों में सैजुद्दीन ने एक और हिंदू महिला को गुमराह कर उससे विवाह किया। फरीदा का आरोप है कि उसका पति बार-बार अपने निकाह की बात छिपाकर महिलाओं को धोखे में रखता रहा। उसने दावा किया कि हिंदू महिलाओं से शादी करने पर कुछ मुस्लिम संगठनों की ओर से प्रति शादी 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है और सैजुद्दीन को दो हिंदू महिलाओं से शादी के बाद कुल 20 लाख रुपए मिले। फरीदा ने बताया कि पैसे मिलने के बाद सैजुद्दीन उन महिलाओं को छोड़ देता था।

फरीदा ने यह भी कहा कि कुछ समय बाद सैजुद्दीन ने एक और मुस्लिम महिला से भी निकाह किया।

Related to this topic: