Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

हिंदू नाम से ढाबा चला रहा था मुस्लिम युवक, मंदिर जा रहे भक्तों के खाने में परोस दिया हड्डी और म

हिंदू नाम से ढाबा चला रहा था मुस्लिम युवक, मंदिर जा रहे भक्तों के खाने में परोस दिया हड्डी और मांस, मचा बवाल

‘राजवीर ढाबा’ नाम से चल रहे इस प्रतिष्ठान को मुस्लिम युवक जावेद चला रहा था। इनका एक और ढाबा है जिसका संचालन उसका भाई सोहेल करता है।

हिंदू नाम से ढाबा चला रहा था मुस्लिम युवक मंदिर जा रहे भक्तों के खाने में परोस दिया हड्डी और मांस मचा बवाल

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में उस समय बवाल हो गया जब सनातनी भक्तों के खाने में मटन मिल गया। दरअसल, धूनीवाले दादाजी धाम की यात्रा चल रही है जिस पर शामिल होने श्रद्धालु जा रहे थे। एक ढाबे में खाने पर रुके लेकिन वहां उनके धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का बड़ा मामला सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, बोरगांव बुजुर्ग गांव से पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं का एक समूह खंडवा के पंधाना थाना क्षेत्र के डुल्हार गांव के पास स्थित राजवीर ढाबा पर भोजन के लिए रुका। उन्होंने ढाबे से सेव टमाटर की सब्जी और रोटी मांगी, परंतु परोसे गए भोजन में मटन की मिलावट पाई गई। जब श्रद्धालुओं ने सब्जी में मांस के टुकड़े देखे, तो वे भड़क उठे और मौके पर हंगामा हो गया।

मुस्लिम युवक चला रहे थे ढाबा

सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे और पंधाना पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। जांच में सामने आया कि ‘राजवीर ढाबा’ नाम से चल रहे इस प्रतिष्ठान को मुस्लिम युवक जावेद चला रहा था। इनका एक और ढाबा है जिसका संचालन उसका भाई सोहेल करता है।

प्रशासन ने ढाबा किया सील

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीएम पंधाना दिनेश सावले और एसडीएम खंडवा बजरंग बहादुर सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ढाबे को सील करने के आदेश दिए। पुलिस ने ढाबा संचालक जावेद और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया, और पूछताछ के दौरान बड़े पैमाने पर अवैध शराब भी जब्त की गई है। तहसीलदार ने पुलिस की मौजूदगी में ढाबे को सील कर दिया है। 

आक्रोश में हिंदू संगठन के लोग

मामले से कई संगठनों में आक्रोश रहा। उन्होंने नाराजगी जताते हुए मांग की है कि जिले के सभी ढाबों और होटलों पर संचालकों के नाम स्पष्ट रूप से दर्शाए जाएं। घटना के बाद जिले में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तरह धार्मिक स्थलों और मेलों के दौरान विशेष निगरानी और प्रतिबंध लागू करने की मांग तेज हो गई है। 

Related to this topic: